राशिफल-पंचांग : 03 जून 2024

पंचांग 03 जून 2024:-

रा.मि. 13 संवत् 2081 ज्येष्ठ कृष्ण द्वादशी चन्द्रवासरे रात 10/43, अश्विनी नक्षत्रे रात 11/6, सौभाग्य योगे दिन 8/29, कौलव करणे सू.उ. 5/15 सू.अ. 6/45, चन्द्रचार मेष, शु.रा. 1,3,4,7,8,11 अ.रा. 2,5,6,9,10,12 शुभांक- 3,5,9.

—————————————————–

आज जिनका जन्म दिन है- सोमवार 03 जून 2024
उनका आगामी वर्ष:
वर्ष के प्रारंभ में शिक्षा में व्यवधान आयेगा. मित्रों के सहयोगसे मतभेदों में वृद्धि होगी. पारिवारिक तनाव से व्यवधान होगा वर्ष के मध्य में पारिवारिक संबंधों में सुधार होगा. शत्रु पक्ष में विजय मिलेगी. वर्ष के अन्त में आत्म विश्वास में वृद्धि होगी. मित्रों के साथ रमणीक स्थल की सैर होगी. बैचारिक मंथन होगा.

मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को मित्रों से मतभेद होगा. वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को शिक्षा में व्यवधान आयेगा. कर्क राशि के व्यक्तियों को मित्रों से बैचारिक मंथन होगा. सिंह राशि के व्यक्तियों को शत्रु पक्ष पर विजय मिलेगी. मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को आत्म सम्मान मिलेगा. मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को पारिवारिक तनाव से व्यापारिक बाधा आयेगी. धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को सुखद यात्रा का अवसर प्राप्त होगा.

—————————————————–

आज का भविष्य:-सोमवार 03 जून 2024
आज जन्म लिये बालक का फल:
आज जन्म लिया बालक स्वस्थ्य, सुन्दर, हष्टपुष्ट, मधुरभाषी, परिश्रमी, चतुर होगा, अन्याय को कभी सहन नहीं करेगा, विद्या के क्षेत्र में विलंब होगा, उन्नति करेगा, खेलकूद के प्रति लगन रहेगी, माता पिता का आदर करेगा।

—————————————————–

मेष- स्वास्थ्य में गिरावट रह सकती है, समय देखकर कार्य करें, रचनात्मक कार्यो में रूचि रहेगी, नवीन कार्यो में व्यय हो सकता है।

वृषभ- राजनैतिक लाभ का योग है, शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति होगी, ससुराल पक्ष से लाभ होगा, समय पर सोचे हुये कार्य बनने का योग है।

मिथुन- आय कम, व्यय अधिक होने से मन चिंतित रहेगा, नवीन कार्य की योजना बनेगी, दूर गये मित्र के सबंध में सुखद समाचार मिलेगा, निजी कार्यो की रूपरेखा बनेगी।

कर्क- टाल मटोल के चलते कामकाज में परेशानी हो सकती है, शत्रुओं से सावधानी रखें, वृद्ध व्यक्ति के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी, मान सम्मान मिलेगा।

सिंह- मानसिक प्रसन्नता में वृद्धि होगी, स्त्री सुख सहयोग मिलेगा, संतान के अधिकार में वृद्धि होगी, आत्म विश्वास मनोबल बना रहेगा।

कन्या- स्त्री सुख सहयोग मिलेगा, व्यापार में प्रगति होगी, मैत्री संबंध में प्रगाढ़ता आयेगी, वाहन का प्रयोग करते समय सावधानी रखें।

तुला- शत्रुओं की पराजय होगी, धार्मिक कार्यो में रूचि बनी रहेगी, संतान का सहयोग रहेगा, परिवर्तन की दिशा में चल रहा प्रयास सफल होगा।

वृश्चिक- निर्माण कार्य में प्रगति होगी, प्रियजनों का मेलजोल बढ़ेगा, क्रोध, आवेश में आकर कोई ऐसा कार्य न करें, जिससे पछताना पड़े, सहयोग की भावना रहेगी।

धनु- धार्मिक आयोजन पर विचार होगा, पुराना पैसा मिलने का योग है, अनावश्यक कार्यो को टालना हितकर रहेगा, व्यवसाय के क्षेत्र में प्रगति होगी।

मकर- कार्यक्षेत्र में विलंब से नुकसान हो सकता है, वाणी पर संयम रखें, व्यवहारिक संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी, व्यापारिक कार्यो की समस्या हल होगी।

कुम्भ- सुख सहयोग, मान सम्मान में वृद्धि होगी, संतान के संबंध में चिन्ता रहेगी, शिक्षा प्रतियोगिता के विषय में चल रहा प्रयास सार्थक होगा।

मीन- पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति होगी, निजी मामलों में किसी बुजुर्ग व्यक्ति की सलाह उपयोगी रहेगी, मनोरंजन के कार्य सफल होंगे।

—————————————————–

व्यापार भविष्य:

ज्येष्ठ कृष्ण द्वादशी को अश्विनी नक्षत्र के प्रभाव से गुड़ खांड़, के भाव में गिरावट आयेगी, गेहूॅ, चांवल में तेजी होगी, चांदी के भाव में मंदी का योग है, आज हाजिर मार्केट में बने नीचे के भाव अधिक रहेंगे। भाग्यांक 6139 है।

—————————————————–

Next Post

बेहद चिंताजनक हैं बढ़ते सडक़ हादसे

Mon Jun 3 , 2024
देश में बढ़ते सडक़ हादसे बेहद चिंताजनक है. इन हादसों से जनहानि तो होती ही है देश को आर्थिक नुकसान भी होता है. अनेक संभावनाशील युवाओं की असामायिक मृत्यु इन हादसों में होती है. युवाओं का इस तरह से अचानक चले जाना देश के लिए नुकसानकारी है. हाल ही में […]

You May Like