डीपीएस एवं डी-पॉल विद्यालय में पहुंची जांच टीम

फीस बढ़ोत्तरी से अन्य जानकारियों को की जा रही एकत्रित, निजी विद्यालयों में मचा हड़कंप

सिंगरौली : राज्य सरकार के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर चन्द्रशेखर शुक्ला के मार्गदर्शन में गठित जिलास्तरीय जांच टीम ने कल शुक्रवार को डीपीएस एवं डी-पॉल विद्यालय विंध्यनगर एवं आज शनिवार को डीपीएस निगाही, डीएव्ही जयंत एवं निगाही विद्यालय का जांच करने पहुंचे। इस दौरान फीस बढ़ोत्तरी समेत अन्य बिन्दुओं की जानकारियां संग्रहित करने का कार्य शुरू कर दिया है। वही जांच टीम के उक्त कदम से निजी विद्यालयों के संचालकों में हड़कं प मचा है।

जानकारी के अनुसार जिलास्तरीय जांच टीम में शामिल डिप्टी कलेक्टर नन्दन तिवारी, सौरभ मिश्रा, डीईओ एसबी सिंह एवं डीपीसी आरएल शुक्ला ने दो दिन के दौरान पॉच विद्यालयों में निरीक्षण करने पहुंचे। बताया गया कि अवकाश होने से प्राचार्य नही मिल पाए। लेकिन फीस सहित अन्य बिन्दुओं की जानकारी कुछ विद्यालयों से मिल गई है। शेष जानकारी शीघ्र प्रस्तुत करने विद्यालयों के प्रमुखों को निर्देश जारी किये गये हैं।

Next Post

निजी विद्यालय फीस व अन्य जानकारियाँ 8 जून तक पोर्टल पर अपलोड करें

Sun Jun 2 , 2024
सभी कलेक्टर्स निजी विद्यालयों की अनियमितताओं को अभियान में चिन्हित करें सतना :राज्य शासन द्वारा प्रदेश के सभी निजी विद्यालयों को निर्देशित किया गया है कि वे स्कूल फीस तथा अन्य विषयों की जानकारी पोर्टल पर आगामी 8 जून तक अपलोड कर दें। शासन द्वारा प्रदेश के सभी कलेक्टर्स को […]

You May Like