चावल नरम, खाद्य तेल मजबूत, दालों में घट-बढ़

नयी दिल्ली, 28 अक्टूबर (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में मंगलवार को चावल के औसत भाव घट गये। वहीं, खाद्य तेलों में तेजी रही जबकि दालों की कीमतों में उतार-चढ़ाव का रुख देखा गया।

विदेशों में मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का जनवरी वायदा 58 रिंगिट टूटकर 4,315 रिंगिट प्रति टन रह गया। अमेरिकी सोया तेल वायदा भी 0.81 प्रतिशत की गिरावट के साथ 50.36 डॉलर के भाव बोला गया।

घरेलू थोक जिंस बाजारों में चावल की औसत कीमत दो रुपये गिरकर 3,877.74 रुपये प्रति क्विंटल रह गयी। गेहूं 2,870.08 रुपये प्रति क्विंटल पर लगभग स्थिर रहा। आटे की कीमत छह रुपये फिसलकर 3,319.89 रुपये प्रति क्विंटल रही।

खाद्य तेलों में तेजी रही। मूंगफली तेल की औसत कीमत 28 रुपये और सरसों तेल की 100 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। वनस्पति के भाव गत दिवस के स्तर पर बने रहे। सोया तेल 34 रुपये महंगा हुआ। सूरजमुखी तेल की कीमत 12 रुपये और पाम ऑयल की चार रुपये प्रति क्विंटल चढ़ी।

दाल-दलहनों उतार-चढ़ाव रहा। चना दाल 11 रुपये और तुअर दाल 18 रुपये प्रति क्विंटल महंगी हुई। मसूर दाल की लगभग स्थिर रही। मूंग दाल 11 रुपये प्रति क्विंटल मजबूत हुई। उड़द दाल तीन रुपये प्रति क्विंटल टूट गयी।

गुड़-चीनी: मीठे के बाजार में आज गुड़ की औसत कीमत 14 रुपये प्रति क्विंटल घट गयी। वहीं, चीनी के भाव में टिकाव देखा गया।

 

Next Post

घरेलू आर्थिक उत्पाद में सेवाओं का बड़ा योगदान, पिछड़े क्षेत्रों में सेवा कारोबार का विस्तार: नीति आयोग की रिपोर्ट

Tue Oct 28 , 2025
नयी दिल्ली, 28 अक्टूबर (वार्ता) देश के आर्थिक उत्पाद की वृद्धि का प्रमुख आधार बन चुके सेवा क्षेत्र ने 2024-25 में राष्ट्रीय सकल मूल्य संवर्धन (जीवीए) में लगभग 55 प्रतिशत का योगदान दिया है और अब धीरे धीरे अपेक्षाकृत पिछड़े राज्यों में सेवा कारोबार का विस्तार दिखने लगा है। यह […]

You May Like

मनोरंजन