एग्ज़िट पोल में भाजपा-राजग को प्रचंड बहुमत,इंडिया गठबंधन टक्कर में नहीं

नयी दिल्ली 01 जून (वार्ता) अठाहरवीं लोकसभा के लिए हुए चुनावों में ज्यादातर एग्जिट पोल यानी मतदान पश्चात सर्वेक्षण में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तथा उसके नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के भारी बहुमत से लगातार तीसरी बार सत्ता में आने का अनुमान व्यक्त किया गया है और कांग्रेस तथा उसके सहयोगियों का इंडिया समूह कहीं भी टक्कर में दिखाई नहीं दे रहा है।

शनिवार को सातवें एवं अंतिम चरण का मतदान संपन्न होने के बाद टुडेज चाणक्य और इंडिया टीवी इन दोनों के एग्जिट पोल में राजग को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अनुमान के अनुसार 400 के पार सीटें मिलने का अनुमान व्यक्त किया गया है।

टुडेज चाणक्य ने राजग को 400 सीटें मिलने तथा इंडिया टीवी ने राजग को 371 से 401 सीटें देने की बात कही है।

इन दोनों ने इंडिया समूह को क्रमश 107 और 109 से 139 सीटें मिलने का अनुमान व्यक्त किया है।
अन्य को क्रमश 36 और 28 से 38 सीटें मिलने की बात कही गयी है।

अलग अलग समाचार संगठनों तथा एजेन्सियों के एग्जिट पोल की औसत के आधार पर एनडीटीवी के पोल ऑफ पोल्स में राजग को 366 , इंडिया समूह को 144 तथा अन्य को 33 सीटें मिलने की बात कही गयी है।

इसमें भाजपा को अकेले 305 सीटें मिलने की बात कही गयी है जो उसके पिछली बार के 303 के आंकड़े से अधिक है।
वहीं कांग्रेस को अकेले 64 सीटें मिलने का अनुमान व्यक्त किया गया है।

अन्य सर्वेक्षणों में इंडिया न्यूज-डी डायनमिक्स ने अपने अनुमान में राजग को 371, इंडी गठबंधन को 125

तथा अन्य को 47 सीटें दी हैं जबकि जन की बात के सर्वेक्षण में राजग को 362 से 392, इंडी गठबंधन को 141 से 161 तथा अन्य को 10 से 20 सीटें दी हैं।

रिपब्लिक भारत मैट्रिज़ ने राजग को 353 से 368, इंडी गठबंधन को 118 से 133, अन्य को 43 से 48 सीटें मिलने का अनुमान व्यक्त किया है।

रिपब्लिक टीवी पी मार्क और टीवी 5 तेलुगु के अलग-अलग सर्वेक्षणों में राजग को 359, इंडी गठबंधन को 154 एवं अन्य को 30 सीटें मिलने की संभावना जतायी गयी है।

दैनिक भास्कर ने राजग को 281 से 350 , इंडी गठबंधन को 145 से 201 और अन्य को 33 से 49 सीटें मिलने की बात कही है।

न्यूज नेशन ने राजग को 342 से 378, इंडी गठबंधन को 153 से 169 और अन्य को 21 से 23 सीटें मिलने का अनुमान व्यक्त किया है।

Next Post

फ्रेंच ओपन: कोर्डा को हरा कर अल्कराज रोलांड गैरोस के अगले दौर में

Sun Jun 2 , 2024
पेरिस, (वार्ता) दुनिया के तीसरे नंबर के खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज़ ने फ्रेंच ओपन में रोलांड गैरोस 2024 के 16वें राउंड में शनिवार को अमेरिका के सेबेस्टियन कोर्डा को सीधे सेटों में 4-6, 6(5)-7, 3- से हरा दिया। पहले सेट में की शुरुआत में ही अलकराज ने कोर्डा की सर्विस ब्रेक […]

You May Like