भाजपा 370 पार करेगी : नड्डा

नयी दिल्ली 01 जून (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने लोकसभा चुनावों के सातवें एवं अंतिम चरण के मतदान के सकुशल संपन्न होने के बाद दावा किया उनकी पार्टी 370 से अधिक सीटों पर विजय प्राप्त करेगी।

लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण का मतदान समाप्त होने के बाद श्री नड्डा ने चुनाव आयोग सातों चरण में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए धन्यवाद दिया। श्री नड्डा ने कहा, “दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव संपन्न हो गया है। मैं, अपनी पार्टी की ओर से, चुनाव के सफल समापन पर भारत के चुनाव आयोग को तहे दिल से धन्यवाद देता हूं।”

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व को सफल बनाने के लिए जिस प्रकार सभी ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया है, वह पूरी दुनिया के लिए शोध का विषय है। उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वास है कि इस चुनाव में भाजपा 370 से अधिक सीटें जीतेगी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।

Next Post

पर्यटकों के लिए खुली विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी

Sat Jun 1 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email चमोली 01 जून (वार्ता) उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी शनिवार से पर्यटकों के लिए खुल गई है। फूलों की घाटी पहुंचकर पर्यटक प्राकृतिक सौन्दर्य का आनंद उठा सकते हैं। उप वन […]

You May Like