गोयल ने ओएनडीसी पर हितधारकों के साथ की बैठक

नयी दिल्ली , 16 अक्टूबर (वार्ता) वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को राजधानी में डिजिटल व्यापार के लिए खुले नेटवर्क (ओएनडीसी) और डिजीहॉट की समीक्षा के लिए प्रमुख हितधारकों के साथ एक समीक्षा बैठक की।श्री गोयल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यह जानकारी देते हुए कहा, ” ओएनडीसी 2.0 की रणनीतियों पर चर्चा की, जिसका उद्देश्य पूरे भारत में उपभोक्ताओं और विक्रेताओं, दोनों के लिए ई-कॉमर्स को अधिक सुलभ, समावेशी और लाभकारी बनाना है।”

वाणिज्य मंत्री ने कहा ,” जैसे-जैसे दिवाली नज़दीक आ रही है, मैं सभी को डिजीहाट, माईस्टोर, हमारा माल जैसे एप्लिकेशन के माध्यम से ओएनडीसी नेटवर्क पर स्वदेशी उत्पादों को खोजने और खरीदारी करने के लिए प्रोत्साहित करता हूँ, जिससे कारीगरों, व्यापारियों और छोटे व्यवसायों को समर्थन मिलेगा और साथ ही लोकल फॉर लोकल की पहल को भी बढ़ावा मिलेगा।

 

 

Next Post

रिश्वत मामले में रोपड़ रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक भुल्लर गिरफ्तार, भारी मात्रा में नकदी बरामद

Thu Oct 16 , 2025
मोहाली, 16 अक्टूबर (वार्ता) केंद्रीय जाँच ब्यूरो (सीबीआई) ने गुरुवार को 2009 बैच के एक वरिष्ठ भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी, रोपड़ रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक भुल्लर को एक निजी व्यक्ति के साथ आठ लाख रुपये की रिश्वतखोरी के मामले में गिरफ्तार किया है। अधिकारी कथित तौर पर शिकायतकर्ता से […]

You May Like