मिजोरम में रेमल चक्रवात से 34 लोगों की मौत

आइजोल (वार्ता) मिजोरम में सोमवार रात आए रेमल चक्रवात के कारण जिले में 34 लोगों की मौत हो गई।

राज्य आपदा प्रबंधन और पुनर्वास विभाग के अधिकारियों ने भारी बारिश और तेज़ तूफ़ान के कारण इमारतों और संरचनाओं को व्यापक क्षति होने की सूचना दी है। विस्तृत क्षति आकलन अभी संकलित किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि आइजोल जिले में 127 घर क्षतिग्रस्त हो गए है जिनमें से 28 को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त, 53 को गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त और 46 को आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त के रूप में वर्गीकृत किया गया है। कुल 163 घरों को खाली कराया गया है।

राज्य भर में कई भूस्खलन, पेड़ उखड़ने और बिजली के खंभे गिरने की खबरें आई हैं, जिससे दैनिक जीवन गंभीर रूप से बाधित हुआ है।

बिजली विभाग को बिजली बहाल करने में कड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ा। आइजोल सहित राज्य के बड़े हिस्से बुधवार शाम तक बिजली के बिना रहे।

भूस्खलन के कारण सड़कें अवरुद्ध होने से कई गांवों का संपर्क टूट गया है।

राज्य लोक निर्माण विभाग और ठेकेदार सड़कों की रुकावटों को दूर करने के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं, हालांकि आज देर रात तक कई सड़कें भूस्खलन से बाधित रहीं।

Next Post

दमदार अभिनय से दर्शकों के दिलों में राज किया पृथ्वीराज कपूर ने

Thu May 30 , 2024
मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड में पृथ्वीराज कपूर को ऐसी शख्सियत के तौर पर याद किया जाता है, निन्होंने अपनी कड़क आवाज रौबदार भाव भंगिमाओं और दमदार अभिनय के बल पर लगभग चार दशकों तक सिने प्रेमियों के दिलों पर राज किया। 03 नवंबर 1906 को पश्चिमी पंजाब के लायलपुर अब पाकिस्तान […]

You May Like