पायल कपाड़िया की फिल्म ‘ऑल वी इमैजिन इज लाइट’ को कांस में ग्रैंड प्रिक्स अवार्ड से नवाजा गया

मुंबई, (वार्ता) पायल कपाड़िया के निर्देशन में बनी फिल्म ‘ऑल वी इमैजिन इज लाइट’ को कांस में ग्रैंड प्रिक्स अवार्ड से नवाजा गया।

पायल कपाड़िया की फिल्म ‘ऑल वी इमेजिन ऐज लाइट’ ने कान्स का दूसरा सबसे बड़ा ग्रैंड प्रिक्स अवॉर्ड हासिल कर लिया है। फिल्म को कांस की सबसे प्रतिष्ठित कैटेगरी ‘पाम डी’ओर’ के अंतर्गत प्रीमियर किया गया था,इस कैटेगरी में यह 30 साल बाद सिलेक्ट होने वाली भारतीय फिल्म थी। इससे पहले 1994 में फिल्म ‘स्वाहम’ को इस कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया था। पाम डी ओर कैटेगरी में पायल फिल्म भले ही अवार्ड नहीं हासिल कर सकी लेकिन फिल्म ने कान्स का दूसरा सबसे बड़ा ग्रैंड प्रिक्स अवॉर्ड हासिल कर लिया है।

कांस में पहली बार भारतीय फिल्म को ग्रैंड प्रिक्स अवॉर्ड:सम्मान पाने वाली पहली भारतीय निर्देशक पायल कपाड़िया बन गयी हैं। पायल कपाड़िया ने कहा,‘शुक्रिया कांस फिल्म फेस्टिवल हमारी फिल्म को यहां प्रीमियर करने के लिए। प्लीज एक और भारतीय फिल्म के लिए हमें अगले 30 वर्षों तक इंतजार न कराएं।’सिर्फ कान्स ही नहीं, पायल को इस अचीवमेंट के लिए देशभर से बधाइयां मिल रही हैं। कई सेलिब्रिटिज भी उन्हें बधाई दे रहे हैं।इस फिल्म की मुंबई में रहने वाली केरल की दो नर्स प्रभा और अनु के इर्द-गिर्द बुनी गई है। दोनों एक ही फ्लैट में रहती हैं। जहां प्रभा अपने पति के लौटने का इंतजार कर रही है, वहीं अनु केरल से मुंबई आए एक मुस्लिम लड़के शियाज से प्रेम में पड़ जाती है।दोनों के साथ धोखा खाई एक अधेड़ उम्र की औरत भी है। तीनों इतने बड़े शहर के अंधेरे में अपने-अपने तरीके से रोशनी खोजने की कोशिश कर रही हैं। इस फिल्म में मुख्य भूमिकाएं कनी कस्तूरी, दिव्य प्रभा, छाया कदम,हृधुर हारून आदि ने निभाई है।

Next Post

मिस्टर इंडिया का सीक्वल बनाने के लिये बेताब हैं बोनी कपूर

Mon May 27 , 2024
मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड के जानेमाने फिल्मकार बोनी कपूर अपनी सुपरहिट फिल्म मिस्टर इंडिया का सीक्वल बनाने के लिये बेताब हैं। बोनी कपूर ने वर्ष 1987 में अनिल कपूर, श्रीदेवी और अमरीशपुरी को लेकर सुपरहिट फिल्म मिस्टर इंडिया बनायी थी। शेखर कपूर के निर्देशन में बनी फिल्म मिस्टर इंडिया , 25 […]

You May Like