पारिवारिक विवाद के चलते धुंआधार में महिला ने लगाई छलांग

जबलपुर: पारिवारिक विवाद के चलते एक महिला ने धुंआधार में छलांग लगा दी। नाविक और प्रधान आरक्षक ने उसकी जान बचाई। जानकारी के मुताबिक घमापुर निवासी मंजू चौधरी दोपहर 12 बजे धुंआधार पहुंची इधरउधर टहलने के मौका मिलते ही छलांग लगा दी। महिला जैसे ही कूदी वैसे ही प्रधान आरक्षक हरिओम की नजर उस पर पड़ गई। जिसके बाद नाविक गुरू भूमिया और प्रधान आरक्षक हरिओम की मदद से महिला को सकुशल बचा लिया गया है।

जिसके बाद उसे भेड़ाघाट थाने भेजा गया जहां उसके बयान दर्ज होने के बाद परिजनों को सूचित किया गया। जिसके बाद महिला को सूचना पर पहुंचे परिजनों के सुपुर्द किया गया। पूछताछ में यह बात सामने आई है कि  महिला ने पारिवारिक विवाद के चलते आत्महत्या की कोशिश की है।

Next Post

पैदल मार्ग पर भी पहुंचने लगे चार पहिया वाहन  

Sun May 26 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email जबलपुर: तरह-तरह के कार्यक्रम एवं पैदल चलने के लिए बनाई गई संस्कारधानी की पहली कल्चरल स्ट्रीट अब आम सडक़ का हिस्सा होती जा रही है। कभी शहर और नेपियर टाउन की शान माने जाने वाली कल्चरल स्ट्रीट […]

You May Like