नवनिर्मित इंडोर स्पोर्ट कॉम्प्लेक्स का भव्य शुभारंभ


दमोह:भारत सरकार की खेलो इंडिया योजना अंतर्गत नवनिर्मित इंडोर स्पोर्ट कांपलेक्स का शुभारंभ मध्य प्रदेश शासन के मंत्री लखन पटेल के द्वारा किया गया. इस इंदौर स्पोर्ट परिसर में विशेष रूप से तीन बैडमिंटन, टेबल टेनिस, शूटिंग रेंज, जिम्नेजियम हाल, कबड्डी और भी खेलों की व्यवस्था यहां पर की गई है। इसका श्रेय दमोह के विधायक जयंत मलैया व दमोह पुलिस अधीक्षक श्री सोमवंशी को दिया जाता है.

मंत्री लखन पटेल और कलेक्टर श्री कोचर ने विधायक जयंत मलैया और दमोह पुलिस अधीक्षक का आभार व्यक्त किया है. इस दौरान दमोह कलेक्टर श्री कोचर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया, डॉ देवेंद्र चौरसिया, डॉक्टर सुनील जैन, खेल प्रकोष्ठ के रमन खत्री, पवन तिवारी, सीएसपी एचआर पांडे,डीएसपी सौरभ त्रिपाठी, यातायात थाना प्रभारी दलबीर सिंह मार्को, सिटी कोतवाली प्रभारी मनीष कुमार,देहात थाना प्रभारी रचना मिश्रा, टीआई रावेन्द्र बागरी, महिला थाना प्रभारी रजनी शुक्ला, खेल विभाग अधिकारी सैफुल्ला खान, भागीरथ पटेल, मनोज खरे, सतीश बोहरे, सूबेदार अभिनव साहू, दिनेश गोस्वामी, अतुल खरे, मुकेश खरे, शैलेंद्र चौधरी, के अलावा और भी जनप्रतिनिधि क्षेत्रीय जन, खेल संबंधित जुड़े जन, विशेष रूप से मौजूद रहे।

Next Post

सिंधिया परिवार की तीसरी पीढ़ी सभालेगी एमपीसीए की कमान

Sun Aug 31 , 2025
ग्वालियर: मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन पर फिर ग्वालियर का दबदबा बरकरार रहेगा। लंबे समय तक एमपीसीए के अध्यक्ष पर माधव राव सिंधिया, ज्योतिरादित्य सिंधिया काबिज रहे। अब सिंधिया परिवार की तीसरी पीढ़ी इस पद को संभालने जा रही है। महाआर्यमन सिंधिया के अध्यक्ष बनने का रास्ता लगभग साफ है,क्योकि उनके […]

You May Like