मालीवाल मामले में दिल्ली पुलिस के पास बिभव के खिलाफ सबूत

मुंबई, 22 मई (वार्ता) दिल्ली पुलिस ने बुधवार को राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के करीबी बिभव कुमार के खिलाफ मुंबई से लौटने से पहले महत्वपूर्ण तकनीकी साक्ष्य एकत्र किये हैं।

सूत्रों से पता चला है कि बिभव कुमार को आप की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल पर कथित हमले के सिलसिले में सबूत जुटाने के लिए मंगलवार को मुंबई ले जाया गया। दिल्ली पुलिस ने जो सबूत बरामद किये हैं, वे मुंबई हवाई अड्डे के नजदीकी इलाके से हैं।

उन्होंने बताया कि 17 मई की रिपोर्ट के मुताबिक बिभव कुमार ने शहर में किसी अन्य व्यक्ति या डिवाइस पर डेटा ट्रांसफर करने से पहले अपने फोन को फॉर्मेट कर दिया। दिल्ली पुलिस उस डेटा को वापस पाने के लिये उन्हें मुंबई के उपनगर कलिना में फोरेंसिक लैब ले गये।

इससे पहले, पुलिस ने दिल्ली की एक स्थानीय अदालत तीस हजारी को बताया कि बिभव ने मुंबई में कथित तौर पर अपना फोन फॉर्मेट किया था। इसलिये, साक्ष्य जुटाने के लिये उसे मुंबई ले जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह भी पता लगाना है कि फोन से डिलीट किया गया डेटा सबूत मिटाने के लिये किया गया या किसी अन्य वजह से नष्ट किया गया था।

दिल्ली पुलिस ने बिभव कुमार के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। बिभव को 18 मई को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया था।

Next Post

संविधान की दुहाई देने वाली कांग्रेस ने अपनी पार्टी के संविधान की धज्जियां उड़ाई: मोदी

Wed May 22 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email बस्ती 22 मई (वार्ता) कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) को पाकिस्तान का सरपरस्त करार देते हुये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि संविधान की दुहाई देने वाली कांग्रेस ने आपातकाल लागू कर और पिछड़े वर्ग […]

You May Like