तेज रफ्तार बाइक ने बुजुर्ग महिला को मारी टक्कर, घायल

इंदौर: विजयनगर थाना क्षेत्र में तेज गति और लापरवाही से बाइक चलाने के चलते 60 वर्षीय महिला घायल हो गईं. सोलंकी नगर निवासी निर्मला बाई लोहिया रविवार शाम मेट्रो ट्रेन के पिलर नंबर 595 के पास से गुजर रही थीं, तभी मोटरसाइकिल नम्बर एमपी 09 जेडएक्स 7821 के चालक ने उन्हें टक्कर मार दी.

हादसे में महिला के सिर, कंधे, मुंह और बाएं पैर में चोट आई, जबकि टक्कर के बाद बाइक सवार भी सड़क पर गिर पड़ा. घायल महिला ने नंबर नोट कर पुलिस को सूचना दी. विजयनगर पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज जांच शुरु की.

Next Post

एशिया कप 2025: सूर्यकुमार होंगे कप्तान, गिल-अक्षर को मिल सकती है उपकप्तानी

Tue Aug 12 , 2025
टी20 फॉर्मेट में होगा एशिया कप, रोहित-कोहली नहीं होंगे टीम का हिस्सा, जसप्रीत बुमराह की जगह युवा गेंदबाजों को मौका। नई दिल्ली, 12 अगस्त : एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम का ऐलान जल्द ही होने वाला है, और इस बार टीम में कई बड़े बदलाव देखने को मिल […]

You May Like