अवैध चरस के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

शिवपुरी, 21 मई  मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के कोलारस थाना क्षेत्र से आज तीन तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तीन करोड़ रुपए से अधिक कीमत की अवैध चरस बरामद की गयी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार जिले के कोलारस थाना क्षेत्र में पडोरा फोर लाइन राष्ट्रीय राजमार्ग के चौराहे पर खड़े तीन तस्करों से पुलिस ने 3 करोड़ 48 लाख रुपए मूल्य की लगभग साढ़े 17 किलो चरस बरामद की। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम अवधेश दास, सुनील कुमार और बबीता देवी बताए गए हैं। तीन आरोपी बिहार के निवासी हैं।

Next Post

अब एक ही परिवार के लोगों को मौका देना का जमाया गया: यादव

Tue May 21 , 2024
नई दिल्ली/भोपाल, 21 मई  मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज कांग्रेस और विपक्षी दलों पर हमला करते हुए कहा कि अब एक ही परिवार के लोगों को मौका देने का जमाना गया, अब तो गरीब और किसान परिवार से प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री बन रहे हैं। डॉ यादव ने दिल्ली […]

You May Like