रुपया 21 पैसे चढ़ा

मुंबई, 27 जून (वार्ता) दुनिया की प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर में भारी गिरावट की बदौलत आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया 21 पैसे मजबूत होकर 85.51 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

वहीं, इसके पिछले कारोबार दिवस रुपया 85.72 रुपये प्रति डॉलर रहा था।

कारोबार की शुरुआत में रुपया 22 रुपये की छलांग लगाकर 85.50 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और सत्र के दौरान आयातकों एवं बैंकरों की डॉलर बिकवाली होने से 85.43 रुपये प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। वहीं, लिवाली होने से यह 85.66 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर तक लुढ़क गया। अंत में पिछले दिवस के 85.72 रुपये प्रति डॉलर की तुलना में 21 पैसे मजबूत होकर 85.51 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

Next Post

जेएसडब्ल्यू पेंट्स करेगी अक्जो नोबेल इंडिया में नियंत्रक हिस्सेदारी का अधिग्रहण

Fri Jun 27 , 2025
मुंबई, 27 जून, (वार्ता) जेएसडब्ल्यू पेंट्स लिमिटेड ने आज सजावटी एवं औद्योगिक पेंट बनाने वाली कंपनी अक्जो नोबेल इंडिया लिमिटेड में अक्जो नोबेल एन.वी. और उसके सहयोगियों से 8986 करोड़ रुपये के निवेश से 74.76 प्रतिशत तक की हिस्सेदारी हासिल करने का करार किया है। प्रस्तावित लेनदेन भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग […]

You May Like