प्योर ईवी का दिल्ली में विस्तार

नयी दिल्ली, (वार्ता) इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों में से एक प्योर ईवी ने राजधानी दिल्ली में अपना विस्तार करते हुये नये शोरूम शुरू करने की घोषणा की है।

कंपनी ने यहां जारी बयान में कहा कि यह विस्तार उसकी उत्तर भारत में उपस्थिति मजबूत करने और दिल्ली सरकार की इलेक्ट्रिक वाहन नीति को समर्थन देने की दिशा में एक बड़ा कदम है, जो स्वच्छ और हरित परिवहन को बढ़ावा देने के लिए बनाई गई है। कंपनी पूर्वी दिल्ली में यह नया शोरूम शुरू किया है जहां उसके सभी वाहन उपलब्ध है।

कंपनी के सीइ्रओ रोहित वडेहरा ने कहा कि दिल्ली में यह शोरूम लॉन्च दिल्ली सरकार की मजबूत ईवी नीति के साथ सामंजस्य में है। यह नीति उपभोक्ताओं को इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करती है और इसे पहले से अधिक किफायती और सुविधाजनक बनाती है।

उन्होंने कहा कि यह शोरूम कंपनी के विस्तार रणनीति का हिस्सा है, जिसके तहत कंपनी अगले 30 महीनों में 250 नए डीलरशिप खोलकर अपने कुल आउटलेटों की संख्या 320 से अधिक करने की योजना बना रही है। यह वृद्धि लंबी दूरी तक चलने वाले ईवी की बढ़ती मांग और संस्थागत व बी2बी उपयोग में हो रहे इजाफे से प्रेरित होगी।

 

Next Post

नागर विमानन महानिदेशालय के तहत बनाया जाएगा हेलीकाप्टर निदेशालय : नायडू

Wed Jun 25 , 2025
पुणे, (वार्ता) नागरिक उड्डयन मंत्री श्री राममोहन नायडू ने मंगलवार को कहा कि नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के तहत एक हेलीकाप्टर सेवाओं पर केंद्रित निदेशालय की स्थापना की जाएगी। उन्होंने कहा कि देश में भविष्य के विमानन सेवा परिवेश में हेलीकॉप्टरों और छोटे विमानों को बढ़ावा दिया जाएगा। श्री नायडू […]

You May Like