यादव से सेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने की भेंट

भोपाल, 14 मार्च (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से आज यहां भारतीय सेना की 21 वीं कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल प्रीतपाल सिंह एवं कोर प्रशासक ब्रिगेडियर एसएस छिल्लर ने सौजन्य भेंट की।

इस दौरान दोनों अधिकारियों ने मुख्यमंत्री डॉ यादव को 21 वीं कोर मुख्यालय की ओर से एक स्मृति चिन्ह भी भेंट किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ यादव ने हरदा सहित अन्य आपदाओं के दौरान सेना द्वारा दिए गए त्वरित सहयोग की सराहना की। मुख्यमंत्री को लेफ्टिनेंट जनरल सिंह ने अवगत कराया कि द्रोणाचल स्थित युद्ध स्मारक शीघ्र ही जन सामान्य के लिए खोला जाएगा।

Next Post

सरकार के 100 दिन उपलब्धिपूर्ण, नहीं की गई कोई योजना बंद : यादव

Thu Mar 14 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email भोपाल, 14 मार्च (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज कहा कि सरकार के शुरुआती 100 दिन वित्तीय दृष्टि से उपलब्धिपूर्ण रहे हैं और तमाम अटकलों के बाद भी राज्य शासन द्वारा कोई योजना बंद […]

You May Like