ब्लू बेल होटल में मारपीट के बाद फायरिंग ,एक व्यक्ति को लगी गोली

ग्वालियर। सिटी सेंटर में एक होटल में रात मैं झगड़ा हो गया। इस दौरान फायरिंग भी हुई जिसमें एक व्यक्ति के हाथ में गोली लगी है। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। यह घटना ग्वालियर के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में आने वाले ब्लू बेल होटल की है। गोली लगने से कदम सिंह लोधी घायल हुए हैं।

घायल को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आधा दर्जन आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम रवाना हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने होटल में अपने रूम बुक कराए थे और देर रात रूम में ठहरने के लिए पहुंचे आरोपियों का होटल में चल रही इंगेजमेंट पार्टी से जुड़े कुछ लोगों से झगड़ा हो गया।

Next Post

नाबालिग का अपहरण व दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल कैद

Sat May 11 , 2024
  नवभारत न्यूज खंडवा। नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को कोर्ट ने 20 साल की सजा सुनाई है। न्यायालय तहसील हरसूद द्वारा निर्णय पारित करते हुए आरोपी राजकुमार मार्को पिता कलीराम मार्को आयु 24 वर्ष निवासी रिछड़ीखेड़ा तहसील खालवा थाना खालवा को धाग 366 भादवि में 7 […]

You May Like