अक्षय तृतीया पर भगवान चक्रधर का केशर चंदन से अभिषेक हुआ

ग्वालियर। सनातन धर्म मन्दिर में अक्षय तृतीया पर्व पर विशेष आयोजन हुआ। प्रधानमंत्री महेश नीखरा एवम धर्म मंत्री ओमप्रकाश गोयल ने बताया आज अक्षय तृतीया पर प्रात: 9:30 बजे भगवान चक्रधर के चल विग्रह का 12 प्रकार की औषधीय जड़ी बूटियों जैसे केशर, केवड़ा, खस, चन्दन, आंवला, जटामासी, जयपत्री, गुलाब, मोंग्रा, रजनीगंधा, पोदिना, पिपरमेंट, के रस से मुख्य पुजारी पंडित रमाकांत शास्त्री के आचार्यत्व में वेदोक्त मंत्रोच्चार से अभिषेक किया गया।

अभिषेक के पश्चात् भगवान चक्रधर एवम भगवान गिरिराज धरण का केशर चंदन से सर्वांग लेप कर मोंगर के पुष्पों से श्रृंगार किया गया। मुख्य आकर्षण भगवान चक्रधर व गिरिराज धरण के चरण दर्शन रहे। अभिषेक के मुख्य यजमान मनीष गोयल व उनका मित्र मंडल था। आरती के उपरांत प्रसाद वितरण हुआ। सांयकाल सन्ध्या आरती उपरान्त भजन कीर्तन भी हुए।

Next Post

न्यूजीलैंड के बल्लेबाज कॉलिन मनरो ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास

Sat May 11 , 2024
वेलिंग्टन (वार्ता) न्यूजीलैंड के बल्लेबाज कॉलिन मनरो ने टी-20 विश्वकप में जगह नहीं मिल पाने के कारण अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। मनरो पिछले चार साल से सिर्फ फ्रैंचाइज क्रिकेट खेल रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद वह आगे भी फ्रैंचाइज क्रिकेट खेलते […]

You May Like