प्रधानमंत्री के प्रयासों से भारत दुनिया में महाशक्ति बनकर उभरा: डॉ.राजेश

० भाजपा लोकसभा प्रत्याशी ने चुरहट में पार्टी कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

नवभारत न्यूज

चुरहट 13 मार्च। लोकसभा सीधी के भाजपा प्रत्याशी डॉ.राजेश मिश्रा का जनसंपर्क अभियान के साथ बैठकों में शामिल होने का सिलसिला अनवरत रूप से चल रहा है। इसी तारतम्य में सामुदायिक भवन चुरहट में भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक लोकसभा प्रत्याशी डॉ.राजेश मिश्रा ने ली।

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा से लोकसभा पद के प्रत्याशी पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ.राजेश मिश्रा ने कहा कि जिस प्रकार से जनता का आशीर्वाद भारतीय जनता पार्टी को प्राप्त हो रहा है, उससे यह स्पष्ट दिख रहा है कि सीधी लोकसभा सीट को हम रिकॉर्ड मतों से जीतने का मन बना चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी के जीतने का मतलब है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का प्रधानमंत्री बनना और देश दुनिया की महाशक्ति बनकर उभरे। आज हर ओर मोदी मोदी ही गूंज रहा है। लोकसभा प्रत्याशी डॉ.राजेश मिश्रा ने दोनों हाथ जोडक़र सभी कार्यकर्ताओं का अभिनंदन स्वीकार किया और विजय श्री का आशीर्वाद मांगा। बैठक में लोकसभा संयोजक केके तिवारी, मण्डल अध्यक्ष रजनीश शुक्ला ने भी संबोधित किया। उक्त कार्यक्रम में चुरहट मण्डल के भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। बैठक में प्रमुख रूप से रामप्रताप बैश, नरेंद्रमणि पाण्डेय दद्दन पूर्व विधायक प्रतिनिधि, भानू प्रताप पाण्डेय, नारायण तिवारी, प्रदीप पाण्डेय, रामकुमार साहू अध्यक्ष नगर परिषद रामपुर नैकिन, अनुसूइया सोनी, चेतमणि सोनी, राजेश पटेल, राजमणि साहू, महावीर सोनी, सतीश सोनी, शैलेन्द्र गुप्ता, अर्जुन नामदेव, अशोक सोनी, प्रवीण नामदेव, रामलखन केवट, सुरेन्द्र पाण्डेय, रामशरण सोनी जानू, अश्वनी पाण्डेय, विपिन पाण्डेय, शिवलाल साकेत सहित भाजपा चुरहट के सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

००००००००००००००

Next Post

कांग्रेस अध्यक्ष ग्वालियर में चाहते हैं ब्राहमण प्रत्याशी

Wed Mar 13 , 2024
ग्वालियर। कांग्रेस की दूसरी सूची में 10 प्रत्याशी तय होने के बाद अब ग्वालियर की सीट पर कयास लगाये जाने लगे है। ग्वालियर में अभी पार्टी कोई प्रत्याशी तय नहीं कर पाई है। लेकिन कांग्रेस में अचानक ही ग्वालियर से ब्राहमण प्रत्याशी की मांग जोर पकड़ने लगी है। यहां बता […]

You May Like