
भोपाल। शाहपुरा में बीच सड़क पर दो बदमाशों ने उत्पात मचा दिया, आने और जाने वालों लोगों के वाहनों पर बरसा रहे थे डंडे,दरअसल यह घटना शाहपुरा थाना क्षेत्र की है, जहा एक नशे में धुत्त बदमाश अपने साथी के साथ शाहपुरा सब्जी मंडी के पास पहुंच कर उत्पात मचा दिया। पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार सड़क से गुजरने वालों के ऊपर डंडे बरसाने वाला सूरज नाम का बदमाश है जिसके ऊपर हबीगंज थाने में 25 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज है. दोनों बदमाशों के हाथो में पाइपनुमा डंडे थे जिससे पहले एक ई-रिक्शा वाले के कांच को तोडा और चालक के साथ मारपीट की कई बाइक सवारों ने उसे देखकर रास्ता बदल लिया। पुलिस की दो टीमें उसकी तलाश में दबिश दे रही हैं। बदमाश की इस हरकत के बाद बाकी कार चालकों ने रास्ता बदल लिया। कुछ रफ्तार में कार निकालकर ले गए। बदमाश ने काफी देर तक सड़क पर उत्पात मचाया। उसे रोकने कोई नहीं आया। लोगों ने पुलिस को कॉल कर सूचना दी, पर तब तक बदमाश भाग निकला।
