पिता, बेटों ने मिलकर किया युवक का कत्ल

ग्वालियर। एक 21 वर्षीय युवक सोनू आदिवासी की कुछ लोगों ने सीने पर चाकू मारकर हत्या कर दी। रात में मृतक अपनी ममेरी बहन की शादी में शामिल होने आया था। जब बारात दरवाजे पर पहुंची और बैंड बाजे का शोर चल रहा था, तभी हत्या का आरोपी उसे बुलाकर स्टेज के पीछे मैदान में ले गया। यहां एक पिता और उसके दो बेटों ने युवक के सीने पर चाकू से एक के बाद एक कई वार किए। जब आरोपी चाकू मार रहे थे तो मृतक का साला वहां आ गया। उसे देखते ही हमलावर भाग गए। घटना गुरुवार देर रात सिंधिया नगर विश्वविद्यालय इलाके की है। घायल को तत्काल हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां उसने सुबह दम तोड़ दिया। हत्या के बाद से वहां तनाव का माहौल है। पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर शुक्रवार दोपहर 1 बजे पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

Next Post

40 डिग्री पार पारा, झुलसा रही गर्मी आज अंधड़ चलने के साथ बारिश के आसार

Sat Apr 27 , 2024
जबलपुर। अब आसमान से बादल छट गए हैं और सूरज ने अपनी तपन बिखेरना शुरू कर दिया है।  पारा 40 डिग्री पार हो गया है। शुक्रवार को सुबह से ही सूर्यदेव जमकर तपे।  गर्म हवा ने भी लोगों को झुलसा दिया। हालांकि एक बार फिर मौसम की रंगत बदल सकती […]

You May Like