आदिवासियों के विकास की चिंता भाजपा करती है: मुख्यमंत्री 

नवभारत न्यूज

झाबुआ। लोकसभा निर्वाचन में प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन 25 अप्रेल को रतलाम-झाबुआ-अलीराजपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अनीता नागरसिंह चौहान का नामांकन दाखिल कराने के अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव विशेष रूप से उपस्थित हुए। मुख्यमंत्री अपने तय समय से 1 घंटे से भी अधिक की देरी से यहां पहुंचे और हेलीपेड से सीधे कलेक्टर कार्यालय पहुंचे जहां भाजपा प्रत्याशी अनीता चौहान ने उनकी मौजूदगी में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान केबिनेट मंत्री चेतन्य कश्यप, नागरसिंह चौहान भी मौजूद थे। बाद उसी स्थान बस स्टेंड पर आमसभा आयोजित की जहां कल कांग्रेस ने आमसभा की थी। सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने प्रदेश और केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को जमकर बखान करते हुए कांग्रेस पर तीखे प्रहार किये। उन्होने कहा कि आदिवासियों के विकास की चिंता भाजपा करती है, इसलिए संसदीय क्षेत्र के तीनों जिलों में एक-एक केबिनेट मंत्री बनाए है। यह कार्य सिर्फ भाजपा ही कर सकती है। भाजपा ने आदिवासियों को राष्टपति के पद तक पहुंचाया है। कांग्रेस ने कभी जमुनादेवी या अन्य आदिवाासी नेताओं को मुख्यमंत्री तक नही बनाया। आने वाला चुनाव मोदीजी का चुनाव है, उन्होने अपना पूरा जीवन 142 करोड देशवासियों की सेवा के लिए समर्पित किया है और वे भारत देश को अपना परिवार मानते है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने 4 करोड लोगों को प्रधानमंत्री आवास दिये है। माता-बहनों को उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन देकर धुएं से आंखों में होने वाली जलन से निजात दिलाई है। घरों में शौचालयों का निर्माण कराया है। सरकार गरीबों को मुफत में अनाज के साथ ही मकान व इलाज कराने की योजना चला रही है जिसका लाभ सभी को मिल रहा है। उन्होने माछलिया घाट का जिर्क करते हुए कहा कि पहले यहां से यात्रा करने में कई कष्ट उठाना पडते थे, लेकिन अब 324 करोड की सडक बनने से मार्ग की यात्रा आसान हो गई है। इसी प्रकार के सडक मार्ग की सुविधा दिल्ली-मुंबई मार्ग को भी मिलने से यात्रियों को सुविधा मिली है। उन्होने रोजगार की बांट जोह रहे लोगांें को भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में बाहर की कंपनियां यहां आने वाली है, जिससे यहां के लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होगे। सरकार इस दिशा में तेजी से काम कर रही है। उन्होने आदिवासी समुदाय से अपील की कि 13 मई को एक एक वोट डलना चाहिए।

कांग्रेस और भूरिया पर किये प्रहार

सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डा मोहन यादव ने कांग्रेस पर जमकर प्रहार किये और कहा कि कांग्रेस ने 55 सालों तक देश में राज किया, लेकिन गरीबी को दूर नही कर पाई, अब कैसे कर पायेगी। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस प्रत्याशी भूरिया पर चुटकी लेते हुए कहा कि कितनी बार चुनाव लड़ेंगे, वे विधायक बने, सांसद बने, कई बार मंत्री रहे परंतु क्षेत्र का विकास नहीं कर पाये। बार-बार वे ही चुनाव लडते है, पार्टी के बाकी लोगों को आगे बढने का मौका ही नही मिल पाता है, जिससे उनमें नाराजगी है, लेकिन वे बोल नही पाते है।

युकां जिलाध्यक्ष भाजपा में शामिल

सभा के आरंभ में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष व जिपं सदस्य विजय भाबोर, ममता बहादुर हटिला आदि लोगों का पार्टी का गमछा पहनाकर उनका स्वागत किया। सभा में संसदीय क्षेत्र से बडी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सम्मिलित हुए। जिपं सदस्य के भाजपा में शामिल होने से जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी भी डबमगा गई है, अब यह तो आने वाला समय ही बतायेगा कि जिपं अध्यक्ष किस पार्टी का समर्थक होगा।

डामोर को मिलेगा सरकार में स्थान

सभा के दौरान मुख्यमंत्री डा मोहन यादव जब मंचासीन लोगों के नाम पुकार रहे थे तक उन्होने संांसद जीएस डामोर का नाम भी पुकारा और कहा कि डामोर साहब का स्थान आज भी उचा है। उन्हंे जल्द ही प्रदेश सरकार में स्थान दिया जायेगा। मुख्यमंत्री की इस घोषणा से मायुस डामोर समर्थकों में खुशी का वातावरण देखने को मिल रहा है। अब सब की निगाह इस पर टिकी है कि चुनाव की आचार सहिता हटने के बाद प्रदेश सरकार डामोर को किस पद पर विराजीत करती है।

सुने रहे मंच, मुरझाये फूल

मुख्यमंत्री डा मोहन यादव के झाबुआ आगमन पर पार्टी प्रत्याशी की नामांकन रैली के दौरान उनका रोड शो भी प्रस्तावित था, जिसके चलते सुबह से ही मुख्य मार्ग पर सभी वाहनों की आवाजाही के साथ सडक पर लगने वाली दुकानों को हटा दिया गया था, वही मार्ग के प्रमुख स्थानों पर मंच और माइक सेट लगाये गये थे, जहां से मुख्यमंत्री अपना संबोधन दे सके। वही पार्टी कार्यकर्ताओं ने पुरे मार्ग के व्यापारियों और रहवासियों को मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए फुलों की थैलिया भी बांटी थी, लेकिन देरी से पहुंचने के कारण मुख्यमंत्री का रोड शो नही पाया जिसके चलते शाम 4 बजे तक फूल मुरझा गये। वही मुख्य मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद होने से वाहन चालकों को भी परेशान होना पडा।

25 झाबुआ-1- सभा संबोधित करते मुख्यमंत्री

 

25 झाबुआ-3- नामांकन दाखिल करने के दौरान उपस्थित रहे मुख्यमंत्री

Next Post

राष्ट्र के निर्माण एवं नए भारत की आधारशिला रख रही महिलाएं

Thu Apr 25 , 2024
इंदापुरकर की स्मृति में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का समापन ग्वालियर। नारी के बिना दुनिया अधूरी है। महिला सशक्तीकरण के लिए बिना भेदभाव समान अवसर जरूरी है। आज की नारी सशक्त है। पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। राष्ट्र के निर्माण एवं नए भारत की आधारशिला रखने में […]

You May Like