डिप्रेशन में 12 वी के छात्र ने फांसी लगाकर दी जान

परिजन बोले. गणित में सप्लीमेंट्री आने पर बेटे ने फांसी लगाई
बुरहानपुर। माध्यमिक शिक्षा मंडल का बुधवार शाम को 10 वीं और 12वीं वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित हुआ। रिजल्ट आने के बाद कहीं खुशी तो कहीं नाराजगी दिखी। इसी बीच शहर की निजी स्कूल इम्पिरियल अकादमी में पढऩे वाले कक्षा 12वीं के छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी। दरअसल 18 वर्षीय छात्र को मैथेमेटिक्स में सप्लीमेंट्री आने से वो डिप्रेशन था। इसकी के तनाव में बुधवार रात उसने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गुरुवार सुबह जिला अस्पताल में उसका पोस्टमॉर्टम हुआ। छात्र के परिजन बात करने की स्थिति में नहीं हैं। उनके एक रिश्तेदार ने बताया मृतक छात्र को एक विषय में सप्लीमेंट्री आने पर उसने यह कदम उठाया। सुबह परिजन ने जब बेटे को फांसी पर लटकता देखा तो दंग रह गए। पुलिस को सूचना दी गई। जिला अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के बाद दोपहर में शव परिजन को सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शिकारपुरा थाना प्रभारी कमल सिंह पवार ने बताया कि कक्षा 12वीं के छात्र को मैथेमेटिक्स विषय में सप्लीमेंट्री मिली। इससे आहत होकर उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जांच में प्रथम दृष्टया यही सामने आया है। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पोस्टमॉर्टम कर शव परिजन के सुपुर्द किया गया। मामले की जांच की जा रही है। इधर,पोस्टमॉर्टम के लिए शव जिला अस्पताल पहुंचा तो काफी संख्या में रिश्तेदार, परिजनों की भीड़ लग गई। किसी ने सोचा भी नहीं था कि मृतक छात्र यह कदम उठा सकता है।

ऐसा कदम न उठाएं विद्यार्थी:- जिला अस्पताल मन कक्ष विभाग के डॉण् देवेंद्र झड़ानिया ने कहा.असफलता मिलने पर कोई भी विद्यार्थी ऐसा कदम न उठाएं। बल्कि आगे और अच्छे से मेहनत कर सफलता हासिल की जा सकती है। हालांकि कई बार बच्चों पर प्रेशर भी रहता है। कई बार बच्चे उतने नंबर नहीं ला पाते जितना परिवार उनसे उम्मीद रखता हैए लेकिन इस चीज को घर वालों को भी समझना पड़ेगा की बच्चों में क्या रुचि है यह भी देखें। अगर बच्चों के माक्र्स भी कम आ रहे हैं तो एडजस्ट करें। उनका हौसला बढ़ाएं।

छात्र पढऩे में काफी होशियार था :-इम्पिरियल अकेडमी स्कूल संचालक विजय सिंह परिहार ने बताया घटना सही है। छात्र को मैथ्स में सप्लीमेंट्री आई थी। हालांकिए वह पढ़ाई में काफी अच्छा थाए लेकिन उसे मैथ्स में कम अंक आए। शायद इसी कारण से डिप्रेशन में रहा होगा। उसका का बड़ा भाई स्कूल का टॉपर रहा है। उसके पिता इलेक्ट्रिशियन का काम करते हैं।
फोटो-001

Next Post

लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान अवश्य करें: राजन

Thu Apr 25 , 2024
भोपाल, 25 अप्रैल  मध्यप्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने प्रदेश के सभी मतदाताओं से लोकतन्त्र के महापर्व में अपनी सहभागिता करते हुए लोकसभा निर्वाचन के विभिन्न चरणों में मतदान जरूर करने का आह्वान किया है। आधिकारिक जानकारी में श्री राजन ने कहा है कि 26 अप्रैल को अपने […]

You May Like