प्रत्येक वोट जरूरी है’ विषय पर राज्य स्तरीय स्लोगन प्रतियोगिता

भोपाल, 24 अप्रैल  मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव में मतदान के बेहतर प्रतिशत के लिए मतदाता जागरूकता अभियान अंतर्गत ‘प्रत्येक वोट जरूरी है’ विषय पर राज्य स्तरीय स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

आधिकारिक जानकारी में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया है कि प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही 10 प्रतिभागियों को विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता में प्राप्त प्रविष्टियों के मूल्यांकन के लिए एक राज्य स्तरीय चयन समिति का गठन भी किया गया है। चयन समिति के मूल्यांकन के बाद परिणाम घोषित किये जाएंगे।

उन्होंने बताया कि प्रतिभागियों को अपनी प्रविष्टि पोर्टल पर भेजनी होगी। इसके साथ ही प्रतियोगिता से संबंधित जानकारी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय की वेबसाइट पर भी उपलब्ध रहेगी। प्रतिभागी गुरूवार 25 अप्रैल तक प्रविष्टि भेज सकेंगे।

Next Post

एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित 

Wed Apr 24 , 2024
    – दसवीं में अनुष्का अग्रवाल ने टॉप किया है। 12वीं में जयंत यादव ने पहला स्थान – एमपी बोर्ड के नतीजे घोषित  भोपाल, 24 अप्रैल. एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा के परिणाम आज जारी कर दिए गए हैं। दसवीं में nainpur मंडला की अनुष्का अग्रवाल ने 495 […]

You May Like