7 लाख 13 हजार से अधिक मतदाता आज चुनेंगे अपना सांसद

लोकतंत्र का महापर्व आज, जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र देवसर,चितरंगी एवं सिंगरौली में 815 बनाए गये हैं पोलिंग बूथ, कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान दल रवाना

सिंगरौली : लोकतंत्र का महापर्व कल दिन शुक्रवार को होगा। जहां सीधी-सिंगरौली संसदीय क्षेत्र के लिए चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे। जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 713309 है और 815 मतदान केन्द्र बनाए गये हैं। 19 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए आज दिन गुरूवार को जिला मुख्यालय बैढऩ के पचौर के पॉलिटेक्रिक कॉलेज परिसर से मतदान दलों को कड़ी सुरक्षा के बीच रवाना किया गया।जिले में लोकसभा चुनाव के लिए 19 अप्रैल को मतदान होगा। जिले में निष्पक्ष एवं पारदशी के साथ चुनाव कराने के लिए जिला प्रशासन सख्त कदम उठा चुका है। आज शासकीय पॉलिटेक्रिक कॉलेज पचौर से मतदान दलों को रवाना किया गया है। निष्पक्ष चुनाव कराने की मद्देनजर सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल अधिकारी नियुक्त किये गये हैं।

जिले के 80 सेक्टरों में 89 सेक्टर मजिस्टे्रट एवं जोनल अधिकारी तैनात किये गये हैं। साथ ही एसएसटी टीम की संख्या 22 , व्हीएसटी की संख्या 3, एफएसटी की संख्या 10, व्हीव्हीटी की संख्या 3, एटी एवं एईओ की संख्या 3-3 हंै। इसके अलावा चितरंगी में सेण्डों एरिया की संख्या 7 है। देवसर विधानसभा में वल्ररेवल की संख्या 10 , सिंगरौली में 1 एवं देवसर विधानसभा में 5 हैं। इसके अलावा क्रिटिकल मतदान केन्द्रो की संख्या 89 है। सबसे ज्यादा देवसर में 72, सिंगरौली में 47 एवं चितरंगी में क्रिटिकल मतदान की संख्या 60 है। वही इस चुनाव में करीब 4 हजार अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इधर जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार कुल मतदाताओं की संख्या 713309 है । जिसमें महिला मतदाताओं की संख्या 342860 है। वही पुरूष मतदाताओं की संख्या 370442 है। जिले के तीनों विधानसभा में 815 मुख्य मतदान केन्द्र एवं 2 सहायक मतदान केन्द्र बनाए गये हैं। वही सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल के साथ-साथ अतिरिक्त बलों की तैनाती मतदान केन्द्रो में की गई है। साथ ही आवश्यकता अनुसार पुलिस अधिकारी भी लगातार मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर जायजा लेते रहेंगे। इधर अगला सांसद चुनने के लिए जहां मतदाता उत्साहित हैं। वही प्रत्याशियों के दिल की धड़कने बढ़ती जा रही है।
प्रमुख दलों के कार्यकर्ताओं में नही दिखा उत्साह
इस लोकसभा के चुनाव में कार्यकर्ताओं में जोश, खरोश एवं उत्साह नजर रही आया। कांग्रेस पार्टी के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी में व अन्य दलों के स्थिति करीब-करीब यही रही है। इसके पीछे कारण क्या है। इसको प्रत्याशी भी नही समझ पा रहें हैं। वही चर्चा है कि संगठन की सुस्ती का नतीजा है। जिसके चलते प्रमुख राजनैतिक दलों के कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह नही दिखाई दिया। हालांकि भाजपा का शीर्ष नेतृत्व के द्वारा कार्यकर्ताओं के साथ बैठको का दौर चलता रहा। इसके बावजूद कार्यकर्ताओं में जोश नही भर पाये। वही कांग्रेस पार्टी सहित अन्य दलों के कार्यकर्ताओं की बैठक कब हुई किसी को विशेष भनक नही लग पाई। इसमें भी यही माना जा रहा है कि शीर्ष नेतृत्व संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं के निराश मन को विशेष खुश नही कर पाये।
एक दूसरे पर चला आरोप-प्रत्यारोप
2024 के लोकसभा चुनाव का यह प्रथम चरण का चुनाव है। जहां भाजपा, कांग्रेस के साथ-साथ गोड़वाना गणतंत्र पार्टी एवं बहुजन समाज पार्टी सहित अन्य प्रत्याशियों ने सबसे ज्यादा भाजपा को निशाने पर लिया है। यहां तक की कांग्रेस के प्रत्याशी ने भाजपा प्रत्याशी पर व्यक्तिगत तौर पर हमला बोला। वही भाजपा प्रत्याशी ने पलटवार करते हुये क ांग्रेस पार्टी पर परिवारवाद का आरोप मढ़ते हुये सवालों में घेर दिया। उधर बसपा के प्रत्याशी ने भाजपा-कांग्रेस पर हमलावर रहें। भ्रष्टाचार एवं विकास न करने का आरोप लगाया। इधर गोंगपा के प्रत्याशी ने बीजेपी से बगावत कर चुनावी अखाड़े में अपनी किस्मत टटोल रहें हैं। गोंगपा प्रत्याशी ने सबसे ज्यादा भाजपा को निशाने पर लिया और उन्होंने भाजपा के कथनी-करनी पर काफी अन्तर बताया। कहा है कि भाजपा जो कहती है वह करती नही है।
आज 17 प्रत्याशियों की किस्मत ईव्हीएम मशीन में होगी कैद
सीधी-सिंगरौली लोकसभा क्षेत्र के सांसद चुनाव के लिए भाजपा, कांग्रेस, बसपा गोंगपा समेत करीब 17 प्रत्याशी मैदान में हैं। जहां कल 19 अप्रैल को इन प्रत्याशियों की भाग की किस्मत ईव्हीएम मशीन में कैद हो जाएगी। 19 अप्रैल को सांसद के लिए होने वाले चुनाव में किस्मत आजमा रहे 17 प्रत्याशियों के दिलों की धड़कने बढ़ गई हैं। सीधी-सिंगरौली लोकसभा का अगला सांसद कौन होगा। जनता जनार्दन किसे अपना सांसद चुनकर दिल्ली भेजेगी। इसका फैसला आगामी 4 जून को मतगणना के बाद हो जाएगा।
20 हजार से अधिक नव मतदाता डालेंगे पहली बार वोट
जिला निर्वाचन कार्यालय से मिले आकड़ों के मुताबिक जिले में नव युवा मतदाता जिनकी उम्र 18 एवं 19 के बीच है। ऐसे मतदाताओं की संख्या 20168 है। चितरंगी विधानसभा क्षेत्र में 6561, सिंगरौली विधानसभा में 6347 एवं देवसर विधानसभा क्षेत्र में 7260 नव मतदाता हैं। जहां पहली बार अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। वही युवा मतदाता जिनकी आयु 20 से 29 के बीच है। ऐसे मतदाताओं की संख्या 1 लाख 90 हजार के पार है। चितरंगी विधानसभा क्षेत्र में 68480, सिंगरौली में 56522 एवं देवसर विधानसभा क्षेत्र में 65003 है।

Next Post

27.41 % पहुंची वोटिंग: युवाओं से लेकर बुजुर्गों में दिव्यांगों में गजब का उत्साह

Fri Apr 19 , 2024
38, 459 युवा, 85 प्लस के 6, 666 तो  22, 241 दिव्यांग है मतदाता जबलपुर: मतदान को लेकर लोगों में गजब का उत्साह है, सुबह से ही लंबी-लंबी लाइनों में लगकर अपनी मतदाता बारी का इंतजार कर रहे हैं। मतदान को लेकर युवाओं से लेकर बुजुर्गों दिव्यांगों में गजब का […]

You May Like