महाशिवरात्रि विशेष – जानिए, साल में एक बार खुलते है इस मंदिर के पट

– शुक्रवार सुबह 6 बजे रायसेन किले पर स्थित सोमेश्वर धाम के खोले पट

– पूर्व CM और पं. प्रदीप मिश्रा के कहने पर भी नहीं

भोपाल/रायसेन, 8 मार्च। रायसेन के ऐतिहासिक किले पर स्थित प्राचीन सोमेश्वर धाम मंदिर के ताले आज महाशिवरात्रि के दिन 12 घंटे के लिए खोले गए है। जिला प्रशासन और पुरातत्व विभाग की मौजूदगी में शुक्रवार की तहसीलदार हर्ष विक्रम सिंह ने मंदिर के ताले खोले।

भगवान सोमेश्वर धाम मंदिर के ताले पुरातत्व विभाग और जिला प्रशासन के अधिकारियों की देखरेख में सुबह 6 बजे खोले गए। मंदिर के ताले खुलने के साथ पूजा अर्चना की शुरुआत हुई और बम बम भोले के जयकारों से पूरा किला गूंज उठा, जो शाम 6 बजे तक चलेगा।

364 दिन इस किले के मंदिर में कैद रहते भगवान भोलेनाथ

बता दें कि, पुरातत्व विभाग के अधीन होने के कारण भगवान भोलेनाथ 364 दिन इस किले के मंदिर में कैद रहते हैं। तो वहीं महाशिवरात्रि के दिन महज 12 घंटे के लिए भगवान भोलेनाथ को कैद से आजादी मिलती है। पुरातत्व विभाग के अधीन आने के बाद जब इस रायसेन के ऐतिहासिक किले के मंदिर में ताले लगा दिए गए थे, तब सन 1972 में एक जन आंदोलन चला। जिसमें किले जिसमें किले के ताले खोलने के लिए युवाओं सहित आम जनता ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

Next Post

पर्यटन ब्यूटी ऋचा शर्मा ने किए ओंकारेश्वर के दर्शन

Fri Mar 8 , 2024
ओंकारेश्वर: हिमाचल प्रदेश पर्यटन ब्यूटी ऋचा शर्मा मंगलवार को तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर पहुंची। उन्होंने ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर के दर्शन के बाद कहा कि वे मोदी जी की तरह पूरी दुनिया में अपने प्रदेश और देश की सुंदरता को प्रसिद्धि दिलाना चाहती हैं। ऋचा शर्मा ने लेबनान की राजधानी बेरूत में आयोजित […]

You May Like