भाजपा के भारत सिंह 15 को और कांग्रेस के प्रवीण पाठक 16 को भरेंगे नामांकन, सीएम आएंगे

ग्वालियर। भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी भारत सिंह कुशवाह 15 अप्रैल को अपना नामांकन पत्र भरेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री मोहन यादव सहित भाजपा के अनेक वरिष्ठ नेता उनके साथ रहेंगे। यह जानकारी भाजपा जिलाध्यक्ष श्री अभय चौधरी ने दी। चौधरी ने बताया कि 15 अप्रैल को प्रातः 10 प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव अग्रसेन चौराहा, सब्जी मंडी, मुुरार पर एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे तत्पश्चात मुरार के बाजार में मुख्यमंत्री रोड शो करेंगे। रोड शो के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी भारत सिंह कुशवाह सहित अन्य वरिष्ठ नेता नामांकन पत्र भरेंगे।

उधर कांग्रेस के समक्ष आठों विधानसभा में जल्द पहुंचने की चुनौती है। कांग्रेस प्रत्याशी प्रवीण पाठक 16 अप्रैल को पर्चा भरेंगे। भाजपा ने अपनी पहली सूची 2 मार्च को जारी की थी जिसमें पूर्व मंत्री भारत सिंह कुशवाहा को ग्वालियर लोकसभा से मैदान में उतारा। वहीं कांग्रेस में प्रत्याशी के लिए काफी उधेड़बुन के बाद छह अप्रैल को नाम घोषित किया गया। यानी भाजपा के पिछड़ा वर्ग के मुकाबले में कांग्रेस ने ब्राह्मण प्रत्याशी को टिकट देकर कार्ड खेला है। अब तक चले प्रचार अभियान में भाजपा के भारत सिंह कुशवाहा आठों विधानसभाओं में प्रचार कर चुके हैं। उनके पक्ष में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी चार सभाएं ले चुके हैं। वहीं विधानसभा और मंडल स्तर पर कई बैठकें हो चुकी। भाजपा प्रत्याशी कुशवाहा के लिए संभागीय प्रभारी विजय दुबे पूरी कमान संभाले हुए हैं। प्रवीण पाठक के केंद्रीय चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के अलावा विधानसभा स्तरीय बैठकें हुई है। राज्यसभा सदस्य अशोक सिंह ग्वालियर लोकसभा के प्रभारी हैं। इस लिहाज से वह पाठक के सभी कार्यक्रमों में साथ हैं। राष्ट्रीय सचिव एवं प्रभारी शिव भाटिया भी बैराड़, पोहरी व करैरा में साथ रहे।

भाजपा प्रत्याशी कुशवाहा के 15 अप्रैल को पर्चा दाखिल कराने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के अलावा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर सहित अन्य वरिष्ठ नेता शामिल रहेंगे।

Next Post

कटारिया डीआईजी बने, माता पिता ने लगाए स्टार

Sun Apr 14 , 2024
शिवपुरी: आरटीसी आइटीबीपी करेरा में पदस्थ कमांडेंट मनीष कटारिया पदोन्नत होकर डीआईजी बनाए गए हैं। एक समारोह आयोजित कर उनके पिता सेवा निवृत डीआईजी, माताजी एवम वर्तमान डीआईजी सुरिंदर खत्री ने स्टार लगाकर डीआईजी पद पर पदोन्नति प्रदान कर शुभकामनाएं दी।इस अवसर पर उनके पिता भूतपूर्व डीआईजी जे एस कटारिया, […]

You May Like