यादव ने किया जल कलश यात्रा का शुभारंभ

भोपाल, 11 मार्च (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज केन-बेतवा एवं पार्वती-कालीसिंध-चंबल जल कलश यात्रा का शुभारंभ नर्मदा के जल को कलश में प्रवाहित कर किया।

स्थानीय कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित इस समारोह में उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष और लोकसभा सांसद विष्णुदत्त शर्मा, मंत्री प्रहलाद पटेल, तुलसी सिलावट और करन सिंह वर्मा भी उपस्थित रहे।

इसी समारोह में डॉ यादव ने विभिन्न विभागों में चयनित प्रदेश के प्रतिभाशाली अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस दौरान कई विभागों में चयनित अभ्यर्थी वहां उपस्थित रहे। इसके बाद डॉ यादव ने उत्कृष्ट कार्यों के लिए क्रम से पहले पदोन्नति प्राप्त करने वाले पुलिसकर्मियों को रैंक प्रदान कर उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

समारोह को संबोधित करते हुए डॉ यादव ने कहा कि इस कार्यक्रम का स्वरूप त्रिवेणी की तरह है। तीन विभागों के लगभग एक हजार अधिकारी-कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए हैं।

उन्होंने कहा कि हमारे शरीर की रक्त वाहिनियों की तरह नदियां इस धरती को जीवंत रखती हैं। ‘केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना’ के माध्यम से पूरे बुंदेलखंड क्षेत्र की तस्वीर बदल जाएगी।

समारोह के बाद मुख्यमंत्री डॉ यादव एवं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने केन-बेतवा जल कलश यात्रा का शुभारंभ कर एलईडी प्रचार रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

Next Post

कांग्रेस विधायक रहे चौबे भाजपा में शामिल

Mon Mar 11 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email भोपाल, 11 मार्च (वार्ता) आगामी लोकसभा चुनाव के पूर्व कांग्रेस की मध्यप्रदेश इकाई के कई नेताओं ने आज भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। राजधानी भोपाल स्थित प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष […]

You May Like