आष्टा क्षेत्र के बमुलिया रायमल में शुक्रवार देर रात हुई इस घटना में चाकू के हमलों से घायल अंबाराम (55) की गंभीर रूप से घायल होने की वजह से मौत हो गई। पुलिस मामले में पड़ताल कर रही है।
आष्टा पुलिस सूत्रों ने बताया कि अंबाराम के घर में कल देर रात चार-पांच अज्ञात नकाबपोश घुस गए। इस दौरान नकाबपोशों ने अंबाराम से मारपीट कर चाकू से हमला कर लहूलुहान कर दिया। घायल अवस्था में उसे जावर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन घाव अधिक होने की वजह से अंबाराम की मौत हो गई।
मृतक के दो बच्चे और पत्नी है। हमलावरों के बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है।