भोपाल, 24 अक्टूबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के खेल मंत्री विश्वास सांरग ने हॉकी खिलाड़ियों को खेल में शानदार ने प्रदर्शन के लिये शुभकामनाएं दी है।
दिल्ली में 25 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली 52वे नेहरू जूनियर हॉकी टूर्नामेंट-2024 में मध्यप्रदेश राज्य पुरुष हॉकी अकादमी के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए फायनल में प्रवेश किया है। सेमी-फायनल मुकाबले में अकादमी की टीम ने राउण्ड ग्लास हॉकी टीम को 3-2 के रोमांचक स्कोर से पराजित किया।
श्री सारंग ने खिलाड़ियों को फायनल में पहुँचने पर हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा है कि हमारे खिलाड़ी फायनल में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। उनकी मेहनत और खेल समर्पण की भावना से हम सब गौरवान्वित हुए हैं।
फायनल मुकाबला मध्यप्रदेश राज्य खेल हॉकी अकादमी और नवल टाटा टीम के बीच शुक्रवार 25 अक्टूबर को दोपहर 2:30 बजे होगा। यह मैच दोनों टीम के लिये महत्वपूर्ण है।