कूनो सेंचुरी में वीरा मादा चीता प्रेग्नेंट,​ दीपावली तक आ सकती है खुशखबरी

श्योपुर:जिले की सीमा पर स्थित कूनो नेशनल पार्क में चीता प्रोजेक्ट को लेकर जल्द ही एक बार फिर खुशखबरी मिलने वाली है। एक मादा चीता गर्भवती है और वह दीपावली के आसपास शावकों को जन्म दे सकती है। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने गर्भवती मादा चीता का फोटो और उसके जल्द मां बनने की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर दी है। कूनो प्रबंधन के अधिकारियों ने दीपावली तक यह खुशखबरी आने की बात कही है।

इस समय कूनो नेशनल पार्क में 12 वयस्क और 12 चीता शावक हैं। अगस्त महीने में प्रजनन के लिए मादा चीता वीरा के साथ बाड़े में एक नर चीता को रखा गया था। हालांकि उसका नाम स्पष्ट नहीं किया गया है। अब वीरा में गर्भ के पूरे लक्षण स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं। आशा और ज्वाला शावकों को जन्म दे चुकी हैं। ज्वाला ने तो जनवरी, 2024 में दूसरी बार शावकों को जन्म दिया था। डीएफओ थिरूकुराल आर का कहना है कि कूनो पार्क में एक मादा चीता जल्द ही मां बनने वाली है। गाइडलाइन के अनुसार हम मादा चीता का नाम स्पष्ट नहीं कर सकते,वही अभी तक वीरा, निर्भा और धीरा तीन मादा चीता ऐसी हैं जो अब तक मां नहीं बनी हैं।

Next Post

जबलपुर ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में धमाका, 2 कर्मचारियों की मौत की खबर, 9 गंभीर घायल

Tue Oct 22 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email भोपाल:एमपी की सबसे बड़ी एकमात्र ऑर्डनेंस फैक्ट्री खमरिया में आज मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। जबरदस्त धमाके में 2 कर्मचारियों की मौत होने की खबर है। वहीं, 9 कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। हालांकि, […]

You May Like

मनोरंजन