नयी दिल्ली, 16 नवंबर (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में बीते सप्ताह चावल के औसत भाव बढ़ गये। गेहूं और दालों के दाम भी चढ़ गये। चीनी सस्ती हुई जबकि खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव देखा गया। घरेलू थोक जिंस बाजारों में सप्ताह के दौरान चावल की औसत कीमत 76 रुपये […]

मुंबई, 16 नवंबर (वार्ता) घरेलू शेयर बाजारों में पिछले सप्ताह रही डेढ़ फीसदी से अधिक की तेजी के बाद आने वाले सप्ताह में वैश्विक कारक बाजार की दिशा तय करेंगे। घरेलू स्तर पर कंपनियों के तिमाही परिणाम कुल मिलाकर अच्छे रहे हैं और बाजार इस समय अपने उच्चतम स्तर के […]

मुंबई, 16 नवंबर (वार्ता) विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने नवंबर में अबतक इक्विटी बाजार में 6,092 करोड़ रुपये की शुद्ध बिकवाली की। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, नवंबर के पहले दो सप्ताह में इक्विटी बाजार में एफपीआई शुद्ध रूप से बिकवाल रहे। उन्होंने इक्विटी बाजार से शुद्ध रूप से 6,092 करोड़ […]

मुंबई, 16 नवंबर (वार्ता) घरेलू शेयर बाजारों में रही तेजी के कारण बीएसई की शीर्ष 10 में शामिल आठ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण (एमकैप) पिछले सप्ताह 2,05,185 करोड़ रुपये बढ़ गया, जबकि अन्य दो का 39,414 करोड़ रुपये घट गया। बीएसई के आंकड़ों के अनुसार, बीते सप्ताह दूरसंचार क्षेत्र की […]

कोच्चि, 15 नवंबर (वार्ता) पर्यटन और आतिथ्य क्षेत्र उद्योग क्षेत्र के एक प्रमुख निकाय, केरल ट्रैवल मार्ट सोसाइटी (केटीएम) ने राज्य में होटल की ऑनलाइन बुकिंग कराने वालों को ठगी के प्रति आगाह करते हुए उन्हें ठगों से बहुत सावधान रहने की सलाह दी है । संगठन ने शुक्रवार को […]

नयी दिल्ली, 15 नवंबर (वार्ता) केंद्र सरकार के उपक्रम नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (एनआईसीडीसी), लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज लिमिटेड (एनएलडीएसएल) और आंध्र प्रदेश सरकार ने आंध्र प्रदेश में लॉजिस्टिक्स परिदृश्य को डिजिटलीकृत करने का करार किया है। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की एक विज्ञप्ति के अनुसार इस करार पर विशाखापत्तनम […]

नई दिल्ली, 15 नवंबर (वार्ता) निर्यात संघों के शीर्ष संगठन फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गनाइजेशन ( फियो ) ने वैश्विक बाजार के बदलावों से प्रभावित विभिन्न क्षेत्रों के निर्यातकों पर कर्ज और उधार के भुगतान का दबाव कम करने के भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के कदमों को बड़ी राहत बताते […]

नयी दिल्ली, 15 नवंबर (वार्ता) अमेरिका में भारतीय उत्पादों पर 50 प्रतिशत आयात शुल्क लगाने के बाद अक्टूबर में भारत से जेम्स और आभूषणों के निर्यात में करीब 31 प्रतिशत की भारी गिरावट देखी गयी। जेम्स एंड ज्वैलरी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (जीजेईपीसी) के अनुसार, अक्टूबर 2025 में देश का जेम्स […]

विशाखापत्तनम, 15 नवंबर (वार्ता) दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला ने दुर्लभ खनिज क्षेत्र में भारत के साथ सहयोग स्थापित करने और इस क्षेत्र में भारत से निवेश आकर्षित करने की इच्छा प्रकट की है। भारत ने वेनेजुएला से भारतीय औषधियों के लिए बाजार व्यवस्था को आसान बनाने का सुझाव दिया है […]

नयी दिल्ली, 15 नवंबर (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में शनिवार को चावल की औसत कीमत घट गयी। चावल के साथ गेहूं, चीनी और दालें भी सस्ती हुईं। वहीं, खाद्य तेलों की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखा गया। चावल की औसत कीमत 37 रुपये घटकर 3,818.29 रुपये प्रति क्विंटल पर रह […]