पूर्व उप मुख्यमंत्री सुभाष यादव की जयंती मनायी गयी प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में

भोपाल, 02 अप्रैल सहकारिता क्षेत्र के दिग्गज नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुभाष यादव की जयंती पर आज यहां प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं ने उनका स्मरण करते हुए उनके प्रति श्रद्धासुमन अर्पित किए।

पार्टी की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष श्री सुभाष यादव की 78वीं जयंती पर पार्टी कार्यालय के सभागार में उनके चित्र पर पार्टी नेताओं ने पुष्प अर्पित किए। प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने श्री सुभाष यादव के साथ गुजारे पलों का स्मरण भी अपने संबोधन में किया। उन्होंने कहा कि श्री यादव ने सहकारिता के क्षेत्र के साथ ही किसानों के हित में काफी कार्य किए हैं।

Next Post

पत्रकार मनोज सैनी के पुत्र के निधन पर शोक व्यक्त किया नेताओं ने

Tue Apr 2 , 2024
भोपाल, 02 अप्रैल  मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने वरिष्ठ पत्रकार मनोज सैनी के पुत्र अविरल सैनी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं। श्री यादव ने सोशल मीडिया के जरिए अपने शोक संदेश में कहा कि श्री सैनी के युवा पुत्र […]

You May Like