आठ लोगों को लगाई चपत

धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज
जबलपुर: ग्राम परसवारा की भूमि को स्वामित्व से ज्यादा भूमि का विक्रय कर आठ लोगों को चपत लगाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।
संजीवनी नगर पुलिस ने बताया कि राकेश कुमार कुशवाहा निवासी बिरसिंहपुर तह0 पवई जिला पन्ना ने शिकायत की जिसकी जांच में पाया गया कि अभिषेक तिवारी 33 वर्ष, बलराम पांडे, सम्राट पांडे तीनों निवासी गढ़ा के द्वारा एकराय होकर ग्राम परसवारा की आराजी नं. 96/1/1 भूमि को   स्वामित्व से ज्यादा भूमि का विक्रय कर राकेश कुमार कुशवाहा पिता स्व. रामकुमार कुशवाहा 40 वर्ष नि. ग्राम बिरसिंहपुर पवई जिला पन्ना,  प्रदीप पटेल पिता पिता स्व. तुल्ली पटेल 35 वर्ष नि. ग्राम सिमराकला थाना पवई जिला पन्ना, रविशंकर नामदेव पिता स्व. बी. एल नामदेव 65 निवासी गढा वार्ड पुरवा, श्रीमती राधा कुशवाहा पति राकेश कुशवाहा 44 वर्ष निवासी  झिरिया केन्ट थाना केन्ट, कैलाश प्रसाद दाहिया पिता अयोध्या प्रसाद दाहिया 56 वर्ष नि. बड़ा पत्थर, अजय कुमार काछी पिता स्व. नारायण प्रसाद काछी 37 वर्ष नि. रामपुर,ओमप्रकाश पटेल पिता स्व. मूलचंद पटेल 59 वर्ष नि.केन्ट,भानुप्रताप पटेल पिता स्व प्रताप चन्द्र पटेल 34 वर्ष निवासी सदर  के साथ धोखाधड़ी करना पाये जाने पर अभिषेक तिवारी 33 वर्ष नि. लालबिल्डिंग के पीछे पुरवा थाना संजीवनी नगर बलराम पांडे निवासी गढ़ा, सम्राट पांडे  खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया।

Next Post

स्वामी ऋषभदेवानंद को मिला श्री शारदा शताब्दी सम्मान

Mon Sep 9 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email ग्वालियर: गौसेवा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए श्री शारदा सर्वज्ञ पीठ द्वारा काशी में आयोजित 7वें श्री शारदा शताब्दी सम्मान 2024 समारोह में श्रीकृष्णायन संत स्वामी ऋषभदेवानंद को सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें विशेष […]

You May Like

मनोरंजन