गांजा एवं नगदी जप्त एक प्रकरण में अलग-अलग स्थान से तीन आरोपी गिरफ्तार

(सुनिल योगी) 

बागली। (नवभारत) ऑपरेशन प्रहार के तहत बागली पुलिस द्वारा मादक पदार्थ तस्करी की घर पकड़ के चलते 1 किलो 500 ग्राम गांजा मादक पदार्थ किमत 15000/ रुपये जप्त कर आरोपी अमरसिंह पिता छीतु पंवार जाति शिर्वी उम्र 55 साल निवासी पुंजापुरा थाना बागली जिला देवास को गिरफ्तार किया बाद अनुसंधान के दौरान आरोपी अमरसिह कि निशादेही से गांजा बेचने(सप्लाई करने) वाले आरोपी कैलाश रावत पिता डेबासिह उम्र 28 साल निवासी आगरा खुर्द थाना उदयनगर को दिनांक 08/11/2026 को गिरफ्तार किया गया अनुसंधान के दौरान आरोपी कैलाश रावत कि निशादेही से गांजा उगाने वाले मुख्य सप्लायर जिला धार ग्राम बुहारला उमरबन निवासी आरोपी राजु उर्फ राजेश पिता भल्या डावर उम्र 29 साल निवासी बुहारला चौकी उमरबन थाना मनावर जिला धार को दिनांक 11/11/2026 को दबिश दी जाकर घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया ।

इसी क्रम में थाना बागली क्षेत्र की संयुक्त टीम के द्वारा भौतिक साक्ष्य,तकनीकी साक्ष्य एवं मूखबिर तंत्र सक्रिय कर गांजा मादक पदार्थ के तस्कर की धरपकड़ की ।

अपराध कि गंभीरता को देखते हुए नवागत पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा के निर्देशन मे एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कन्नोद ( ग्रामीण ) सोम्या जैन व अनु विभागीय अधिकारी पुलिस संजयसिंह बैस के मार्गदर्शन मे अनुसंधान मे तह तक जाकर बुधवार को ऑपरेशन प्रहार पूर्ण हुआ एक व्यक्ति की दर पकड़ के बाद निरंतर सुराग के चलते दो अन्य व्यक्तियों की धर पकड़ के साथ तीन आरोपी बनाए गए

Next Post

भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व भैया दूज हर्षोल्लास से मनाया, बहनों ने तिलक लगाकर मांगी भाइयों की लंबी उम्र

Wed Nov 11 , 2026
सिंगरौली। भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक भैया दूज का पर्व बुधवार को जिलेभर में श्रद्धा, आस्था और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही घरों में त्योहार की रौनक देखने को मिली। बहनों ने परंपरागत तरीके से पूजा-अर्चना कर अपने भाइयों के माथे पर तिलक […]

You May Like