शिवलिंग, जेवरात सहित नकदी पार

जबलपुर। खमरिया थाना अंतर्गत डुमना रोड स्थित प्रियदर्शिनी कॉलोनी में चोरों ने एक सूने मकान का ताला तोड़कर अलमारियों को खंगाला और नकदी समेत चांदी के जेवरात व मंदिर से पवित्र शिवलिंग चोरी कर लिया। शातिर चोरों ने पकड़े जाने के डर से घर के सुरक्षा कैमरों के तार भी काट दिए थे। पुलिस के मुताबिक, प्रियदर्शिनी कॉलोनी निवासी 30 वर्षीय मयंक पुरोहित ने चोरी की थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Next Post

ग्वालियर में अस्पताल के सामने चक्काजाम, मरीज की मौत से भड़के परिजनों ने हाईवे पर रखा शव

Wed Nov 11 , 2026
ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में झांसी रोड थाना क्षेत्र स्थित बुंदेलखंड मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के सामने आज दोपहर जमकर हंगामा हुआ। अस्पताल में एक मरीज की मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टरों पर कथित लापरवाही का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। नाराज परिजनों ने मृतक का शव हाईवे […]

You May Like