*नॉर्थ ब्लॉक में लगी आग, पुरानी प्लास्टिक की पानी की टंकी जली; कोई हताहत नहीं*

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली स्थित नॉर्थ ब्लॉक में सोमवार सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। दमकल विभाग को सुबह 11:10 बजे आग लगने की सूचना मिली। इसके बाद दमकल की टीम तत्काल मौके पर पहुंची।

मौके पर पहुंचने पर दमकल कर्मियों ने इमारत की छत से धुआं निकलते देखा। शुरुआती जांच में पता चला कि आग इमारत में रखी पुरानी प्लास्टिक की पानी की टंकी में लगी थी। दमकल कर्मियों ने तुरंत आग बुझाने का अभियान शुरू किया और समय रहते उस पर काबू पा लिया। इससे आग को फैलने से रोक लिया गया।

इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस और संबंधित एजेंसियां जांच कर रही हैं।

.....

Next Post

मोदी के पिता लेकर खरगे के बयान से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं का दिल्ली में प्रदर्शन, कई प्रदर्शनकारी हिरासत में

Mon Oct 26 , 2026
नयी दिल्ली, 26 अक्टूबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पिता को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली प्रदेश इकाई के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को यहां के राजा जी मार्ग स्थित श्री खरगे के आवास के पास विरोध प्रदर्शन किया और उनसे […]

You May Like