दो युवकों पर जानलेवा हमला

जबलपुर: रांझी और घमापुर थाना क्षेत्रों में मामूली विवादों में दो युवकों पर जानलेवा हमले किए गए। पुलिस ने दोनों मामलों में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
रांझी पुलिस ने बताया कि मरघटाई गार्डन के पास प्रमोद सेन (30) मोबाइल पर बात कर रहा था। वहां रहने वाले प्रकाश चौधरी ने उससे मोबाइल मांगा। मना करने पर प्रकाश अपने बड़े पिता विष्णु चौधरी के साथ लोहे की रॉड और डंडा लेकर आया।

दोनों ने जान से मारने की नीयत से प्रमोद के सिर, जबड़े और कमर पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी प्रकार घमापुर पुलिस ने बताया कि करिया पाथर निवासी सूर्यकांत वंशकार (25) ने मन्ना की दुकान से शराब खरीदी। वहां मौजूद परिचित अन्नू चौधरी और विक्का ने उस पर साथ बैठकर पीने और शराब पिलाने का दबाव बनाया। सूर्यकांत के मना करने पर अन्नू ने जान से मारने की नीयत से चाकू निकालकर उसकी आंख के पास, पेट और कंधे पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर हालत में उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

Next Post

उडऩदस्ता दल ने अवैध अतिक्रमण को तोड़ा

Sat Oct 24 , 2026
रीवा:नगर निगम उडनदस्ता दल ने शुक्रवार को बिहारी होटल से अमहिया थाना की ओर जाने वाले मार्ग पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की.इस मार्ग से पूर्व में अतिक्रमण हटाया जा चुका था. इसके बाद भी कुछ दुकानदारों ने नवनिर्मित नाले के ऊपर अवैध रूप से सीढ़ी और रैम्प बनाकर सडक़ […]

You May Like