परिवार वाहन पूजा में व्यस्त रहा, चोर ले उड़े जेवरात

अहमदपुर। गल्ला व्यापारी के घर से लाखों रुपए के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी होने का मामला सामने आया है. परिवार के सदस्य नई बुलेट की पूजा और उसे चलाकर देखने में व्यस्त थे. इसी दौरान घर के कमरे में रखा जेवरों से भरा बैग गायब हो गया. बैग में 12 हजार रुपए नकद, सोने-चांदी के आभूषण और कपड़े रखे थे. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के अनुसार गल्ला व्यापारी विजय दांगी की छोटी बहन नई बुलेट लेकर अपने भाई और पिता को दिखाने घर पहुंची थी. घर में नई गाड़ी आने की खुशी में परिवार के सदस्य उसकी पूजा करने और उसे चलाकर देखने में व्यस्त हो गए. इसी बीच कमरे में रखा हैंडबैग गायब हो गया. देर रात जब परिजन कमरे में पहुंचे तो बैग वहां नहीं मिला.

फरियादी ललता प्रसाद दांगी के अनुसार बैग में सोने का हार, रानी हार, चेन, तीन जोड़ी सोने के झुमके, अंगूठी, टीका, चांदी की पायल सहित अन्य आभूषण रखे हुए थे. इसके अलावा बैग में 12 हजार रुपए नकद, बच्चों के कपड़े और पत्नी की दो साडिय़ां भी थीं. विजय दांगी के मुताबिक,अज्ञात चोर घर के पीछे की दीवार से चढ़कर अंदर पहुंचा और कमरे में रखा बैग लेकर फरार हो गया.

 

Next Post

पिकअप की टक्कर से पिता की मौत, दो बेटियां गंभीर

Fri Oct 23 , 2026
विजयपुर/श्योपुर। जिले के गसवानी थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार 50 वर्षीय राकेश धाकड़ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी दो बेटियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसा सुबह करीब 8:30 बजे सेहुला मोड़ पर हुआ। दुर्घटना के बाद […]

You May Like