
दमोह। सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत इंद्रा कॉलोनी से लापता एक मानसिक विक्षिप्त महिला का शव शहर के पुराना तालाब में मिलने से गुरुवार सुबह हड़कंप मच गया।घटना की सूचना मिलते ही सीएसपी एच.आर. पांडे, कोतवाली टीआई मनीष कुमार, एएसआई रघुराज, प्रधान आरक्षक हेमंत, महिला आरक्षक नेहा सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने एसडीईआरएफ टीम को बुलाकर शव को तालाब से बाहर निकलवाया और जिला अस्पताल भिजवाया।जिला अस्पताल में पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
मृतका की पहचान कल्पना पति वीरेंद्र विश्वकर्मा, उम्र करीब 35 वर्ष, निवासी इंद्रा कॉलोनी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला विगत दिवस से लापता थी, जो सीसीटीवी फुटेज में घर से निकलते हुए कैद हुई थी।गुरुवार सुबह उसका शव तालाब में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
