भोपाल:हर साल की तरह इस बार भी राजधानी में दुर्गा प्रतिमाओं का भव्य विसर्जन चल समारोह निकाला जाएगा। 21 अक्टूबर को शाम 7:30 बजे सेंट्रल लाइब्रेरी से शुरू होने वाले इस समारोह में करीब 200 से 250 झांकियां शामिल होने की उम्मीद है। भोपाल के अलावा रायसेन, विदिशा, सीहोर और आष्टा सहित कई क्षेत्रों से झांकियां पहुंचेंगी।
चल समारोह इतवारा, मंगलवारा, छावनी, हनुमानगंज, जनकपुरी और भवानी चौक से होकर गुजरेगा। शहीद नगर की बड़ी महारानी समारोह की अगुवाई करेंगी। झांकियों के स्वागत, अभिनंदन और पुरस्कार वितरण के लिए मार्ग पर करीब 15 से 20 मंच लगाए जाएंगे। आयोजन को लेकर तैयारियां जारी हैं और श्रद्धालुओं में उत्साह है।
Next Post
कार्बाइड गन की बिक्री, प्रदर्शन पर लगा प्रतिबंध
Mon Oct 19 , 2026
जबलपुर: जिले में कार्बाइड गन की बिक्री, वितरण और प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।अपर जिला दंडाधिकारी नीता राठौर का प्रतिबंधात्मक आदेश संपूर्ण जिले में तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। आदेश में कहा गया है कि लोहा, स्टील अथवा पीवीसी पाइपों में कैल्शियम कार्बाइड और विस्फोटक भरकर […]

You May Like
-
2 months ago
1500 किमी पैदल चलकर वैष्णो देवी पहुंचे संतोष