सीधी: माता के दरबार में देवी जागरण में श्रद्धालु भक्ति गीत सुनकर आस्था से सराबोर होकर झूमते रहे। जिले में सीधी के सब्जी मंडी एवं चुरहट के झदवा देवी मंदिर में माता के जगराता से वातावरण भक्तिमय हुआ।पुरानी सब्जी मंडी में सब्जी मंडी की महारानी सब्जी मंडी दुर्गा उत्सव समिति द्वारा आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में शनिवार शाम भक्ति, श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा के समक्ष आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर धर्मलाभ प्राप्त किया। कार्यक्रम में जबलपुर से पहुंचे मां नर्मदा देवी जागरण ग्रुप द्वारा भक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दी गई, जिन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। इस दौरान मां काली की आकर्षक झांकी विशेष आकर्षण का केन्द्र रही। वहीं राधा-कृष्ण की मनमोहक प्रस्तुति एवं फूलों की होली ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इस धार्मिक आयोजन में मुख्य रूप से व्यापारी संघ के जिलाध्यक्ष लालचंद गुप्ता, व्यापारी संघ सीधी नगर के अध्यक्ष संतोष गहरवार, जिला व्यापारी संघ के कोषाध्यक्ष आर.के.गुप्ता, सतीश गुप्ता तथा सब्जी फल मंडी एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित गुप्ता, श्रीकांत जायसवाल सहित बड़ी संख्या में व्यापारीगण, गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
जागरण के दौरान हुई फूलों की होली
सब्जी मंडी में आयोजित देवी जागरण के दौरान प्रस्तुत की गई राधा-कृष्ण की सजीव झांकी ने सभी का मन मोह लिया। इस दौरान कलाकारों द्वारा प्रस्तुत की गई प्रस्तुति के साथ फूलों की होली का विशेष आयोजन किया गया। जैसे ही राधा-कृष्ण के स्वरूपों पर पुष्पवर्षा शुरू हुई, पूरा पंडाल तालियों और जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भी इस दिव्य होली का जमकर आनंद लिया और भक्ति के सागर में गोते लगाए।
बूढ़ी माता झदवा देवी मंदिर जगराते में झूमे भक्त
शनिवार की रात्रि शारदीय नवरात्रि के सप्तमी दिवस पर चुरहट की आराध्य देवी झदवा वाली बूढ़ी माता के प्रांगण में भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। यहां जय मां भवानी संगठन समिति चुरहट द्वारा मां की झांकी के समक्ष विशाल जगराते का आयोजन किया गया। जिसमें पूरा नगर भक्ति में भाव-विभोर हो गया। मंच पर जीवन राग म्यूजिकल बैंड पार्टी के डायरेक्टर और प्रसिद्ध गायक दीपक नामदेव अपनी सुमधुर आवाज में देवी गीत गा रहे हैं। ग्रुप की महिला कलाकार निधि विश्वकर्मा मंच को गुलाबी पर्दों और लाइटों से सजाया गया था। कलाकारों को संगठन द्वारा माता की चुनरी पहनाकर सम्मानित किया गले में सुनहरी चुनरी दिखाई दे रही है। हजारों की संख्या में माता के भक्त, विशेषकर महिलाएं हाथ उठाकर जय माता दी के जयकारे लगाते हुए नाचते-झूमते दिखाई दे रही हैं। पंडाल में तेज रोशनी, धुएं और लाइट इफेक्ट के बीच पूरा वातावरण किसी भव्य भक्ति कॉन्सर्ट जैसा लग रहा था। इस जगराते में गायन और वादन कला के केन्द्र चुरहट के प्रसिद्ध जीवन राग म्यूजिकल बैंड पार्टी ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। विशेष तौर पर ग्रुप के डायरेक्टर दीपक नामदेव, सूरज नामदेव, निधि विश्वकर्मा, आकांक्षा गुप्ता एवं मंच संचालिका आस्था सिंह ने एक से बढक़र एक देवी गीतों की प्रस्तुति दी।
