WCRMS के द्विवार्षिक चुनाव संपन्न

जबलपुर। वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ की मुख्यालय शाखा और मुख्य शाखा के द्विवार्षिक अधिवेशन एवं चुनाव NFIR के संयुक्त महामंत्री तथा WCRMS के महामंत्री अशोक शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुए। चुनाव में संजय कुमार चौधरी को मुख्यालय शाखा का अध्यक्ष और सतीश कुमार को सचिव चुना गया। वहीं, मुख्य शाखा में रोशन सिंह यादव अध्यक्ष तथा आर.ए. सिंह सचिव निर्वाचित हुए। चुनाव में मंडल अध्यक्ष संतोष यादव, मंडल सचिव एस.एन. शुक्ला और संयुक्त महामंत्री संदीप श्रोती की मौजूदगी रही।मुख्यालय शाखा की कार्यकारिणी में दीपक केशरी उपाध्यक्ष, दुर्गा तिवारी कार्यकारी अध्यक्ष, सचिन जैन, अजय तिवारी, आनंद, महेंद्र राजपूत और सतीश कुमार को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। शेखर पासवान, संजीत श्रीवास, तरणजीत कौर बत्रा और हिमांशु चक्रवर्ती सहायक सचिव चुने गए। मुख्य शाखा में अफजल हाशमी कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए, जबकि हर्ष वर्मा, बृजेंद्र सिंह रघुवंशी, प्रीतम राज और रविपाल सिंह उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। दोनों शाखाओं की कार्यकारिणियों में अन्य पदाधिकारियों का भी चयन किया गया। निर्वाचित पदाधिकारियों को संघ के सदस्यों ने बधाई दी।

Next Post

टंकी में डूबने से दो श्रमिकों की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

Sun Oct 18 , 2026
रीवा। चोरहटा थाना क्षेत्र के चौरा गांव में निर्माणाधीन पानी की टंकी में डूबने से दो श्रमिकों की मौत हो गई। दोनों श्रमिक सीधी जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। एक शव ग्रामीणों ने निकाल लिया, दूसरे की तलाश जारी है। एनडीआरएफ टीम के नहीं पहुंचने से ग्रामीणों […]

You May Like