लोकायुक्त जांच- प्रधान आरक्षक की चार और संपत्तियों का चला पता

इंदौर: पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय में पदस्थ प्रधान आरक्षक चालक फिरोज खान की संपत्तियों की जांच में लोकायुक्त को देवास जिले में चार और संपत्तियों की जानकारी मिली है. अब तक सामने आई 38 अचल संपत्तियों की गाइडलाइन कीमत 12.97 करोड़ रुपए और बाजार मूल्य 35.46 करोड़ रुपए आंका है. चल-अचल संपत्तियों पर कुल 15.52 करोड़ रुपए खर्च किए जाने का पता चला है.
जांच में ग्राम राजोदा में रोशनी वर्मा के नाम पर 1.15 हेक्टेयर कृषि भूमि मिली है, जिसकी रजिस्ट्री कीमत 62.46 लाख रुपए है. साहिल ट्रेडिंग कंपनी के नाम पर शक्ति नगर कॉलोनी में 1250 वर्गफीट का भूखंड 6.16 लाख रुपए की रजिस्ट्री कीमत पर खरीदा. इसके अलावा नफीस खान के नाम पर शालीमार कॉलोनी में 40.5 वर्गमीटर का भूखंड, जिसकी रजिस्ट्री कीमत 2.50 लाख रुपए है, और रानु कुशवाह के नाम पर ग्राम लोहाना में 0.305 हेक्टेयर कृषि भूमि मिली है.

इसकी रजिस्ट्री कीमत 7.49 लाख रुपए है. ज्ञात हो कि लोकायुक्त ने 14 अक्टूबर को फिरोज खान के आवासों और अन्य ठिकानों पर सर्च कार्रवाई की थी. इसके बाद विभिन्न विभागों को पत्र लिखकर जानकारी मांगी गई है. संपत्तियों से जुड़े तथ्यों की विवेचना जारी है. मामले में पुलिस अधीक्षक, लोकायुक्त ने बताया कि राजेश सहाय जांच में अब तक फिरोज खान के स्वयं, परिवार, सहयोगियों और फर्म के नाम पर 38 अचल संपत्तियां सामने आई हैं. इनकी गाइडलाइन कीमत 12.97 करोड़ रुपए और वर्तमान बाजार कीमत 35.46 करोड़ रुपए आंकी गई है. चल-अचल संपत्तियों पर कुल 15.52 करोड़ रुपए खर्च किए जाने का पता चला है. मामले में विभिन्न विभागों से जानकारी जुटाकर विवेचना की जा रही है.

Next Post

सैफ अली खान के इंस्टाग्राम डेब्यू पर बेटे इब्राहिम ने उड़ाया मजाक, एक्टर ने भी दिया करारा जवाब

Sat Oct 17 , 2026
मुंबई, सैफ अली खान ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया, जिसके बाद बेटे इब्राहिम अली खान ने उनकी पोस्ट पर मजेदार कमेंट किया। इब्राहिम ने पूछा कि क्या ये आप हैं, अब्बा? सैफ अली खान ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया और तस्वीरें शेयर कीं। सैफ अली […]

You May Like