दस हजार कलश लिए तीन किलोमीटर चली मातृशक्ति

धार – प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी जिले की भव्य एवं सबसे बड़ी सर्व धर्म समभाव चुनरी कलश यात्रा स्थानीय लक्की चौराह से प्रारंभ हुई । मॉं जगदम्बा की पूजन-अर्चन के पश्चात समिति के संयोजक कुलदीप सिंह बुंदेला तथा अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पटेल ने बालिकाओं के सिर पर कलश रखें । बस स्टैंड से प्रारंभ हुई यह यात्रा खेड़ापति मार्ग, पाटीदार चौराह होती हुई लालबाग पहुंची। जहां से हजारों की संख्या में माता-बहनें यात्रा में सम्मिलित हुई । घोड़ा चौपाटी से माताजी का जयनाद करती हुई यात्रा उटावद दरवाजा , धानमंडी चौराह , जवाहर मार्ग , पीपली बाजार , हटवाड़ा से छतरी चौराह होती हुई मॉं गढ़ कालिका के दरबार में पहुंची ।

जहां यात्रा संयोजक कुलदीप सिंह बुंदेला , लक्ष्मी नारायण पटेल , कृष्णकांत पटेल , नरेन्द्र सिंह बुंदेला , बहादुर बुंदेला , कुलदीप सिंह ढंग , भेरूलाल मुकाती , ऋषि भार्गव , कमल राठौर तथा प्रमोद सेनापति ने माताजी को चुनरी अर्पित की । यात्रा में पूर्व विधायक अंतरसिंह दरबार , पर्वत सिंह चौहान , मजहर हुसैन , शकील खान , उदयराम पाटीदार , मनोज पाटीदार , सत्यशील राव पवार , कमलकिशोर पाटीदार , राधेश्याम मुवैल , राजेन्द्र बुंदेला आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे । यात्रा मार्ग पर राजपूत समाज , माली समाज , मांझी समाज , कलौता समाज , सर्व ब्राह्मण समाज , मुस्लिम समुदाय , सिख समुदाय , खाती समाज , शहर कांग्रेस कमेटी , नृसिंह चौपाटी धार्मिक सेवा मंडल , राजकमल काम्प्लेक्स , आनंद चौपाटी , पीपली बाजार तथा हटवाड़ा – छतरी मार्ग पर अनेक मंचों से यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया ।यह जानकारी मुकुलदीप सिंह बुंदेला ने दी ।

Next Post

माकड़ोन अनाज मंडी में लोकायुक्त का छापा

Fri Oct 16 , 2026
उज्जैन। लोकायुक्त की टीम ने शुक्रवार सुबह माकड़ोन अनाज मंडी में कार्रवाई करते हुए मंडी उप निरीक्षक रोशन आर्य और उसके साथी आउटसोर्स कर्मचारी संतोष भाटी को 4 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। आरोप है कि मंडी उप निरीक्षक सोयाबीन खरीदने वाले व्यापारी से प्रत्येक बोरी के […]

You May Like

Play sound