भोपाल। त्योहारों के बीच अतिक्रमण की कार्रवाई… और इसके विरोध में सड़क पर उतरी युवा कांग्रेस!भोपाल में मकानों और दुकानों पर लगातार हो रही कार्रवाई को लेकर अब विरोध तेज हो रहा है। भोपाल शहर जिला युवा कांग्रेस ने नगर निगम के ज़ोन क्रमांक 10 में कार्रवाई के खिलाफ प्रदर्शन किया।युवा कांग्रेस का आरोप है कि त्योहारों के समय ऐसी कार्रवाई से आम रहवासियों, दुकानदारों और व्यापारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
संगठन की मांग है कि कार्रवाई से पहले प्रभावित लोगों की समस्याएं सुनी जाएं और नियमों के मुताबिक उचित प्रक्रिया अपनाई जाए, ताकि किसी परिवार या व्यापारी को अनावश्यक परेशानी न हो।अब सवाल ये है कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई और लोगों की रोजी-रोटी के बीच संतुलन कैसे बनेगा? क्या नगर निगम प्रभावित लोगों की समस्याओं को सुनकर कोई रास्ता निकालेगा?
Next Post
महाष्टमी पर सौरव गांगुली के बचपन के दुर्गा पूजा पंडालों में जाएंगे राजकुमार राव
Fri Oct 16 , 2026
मुंबई, 16 अक्टूबर (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव महाष्टमी के अवसर पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के साथ कोलकाता के उन दुर्गा पूजा पंडालों में जाएंगे, जहां गांगुली बचपन से पूजा करने जाते रहे हैं।सौरव गांगुली की बायोपिक ‘दादा: द सौरव गांगुली स्टोरी’ में राजकुमार राव […]

You May Like
-
2 years ago
मौसम ने फिर बदली करवट, सर्द हुआ मौसम