मक्सी-पीर उमरोद के बीच रेलवे हादसा, एक की मौत, एक घायल

मक्सी: मक्सी और पीर उमरोद रेलवे स्टेशन के बीच शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे रेलवे ट्रैक पर हादसा हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, डायवर्ट होकर जा रही निजामुद्दीन से वास्को-द-गामा जाने वाली गाड़ी नंबर 2780 गोवा एक्सप्रेस की रेलवे की इंजीनियरिंग निरीक्षण ट्रॉली से टक्कर हो गई। हादसे में भगवान सिंह की मौत हो गई, जबकि दिलीप सिंह घायल हो गए।

मृतक भगवान सिंह पिता लालूजी राम और घायल दिलीप सिंह पिता बाबूलाल, दोनों निवासी बलडिया सोन बताए गए हैं। घटना की सूचना मनोज वर्मा निवासी तिरुपति धाम, उज्जैन द्वारा दी गई। हादसे की जानकारी मिलते ही रेलवे की दुर्घटना राहत एवं चिकित्सा वैन को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। रतलाम और उज्जैन से भी राहत व्यवस्था भेजे जाने की जानकारी सामने आई है।

रेलवे जनसंपर्क अधिकारी ने दी जानकारी

रेलवे जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि घटना मक्सी और पीर उमरोद के बीच हुई है। प्रारंभिक जानकारी में इंजीनियरिंग विभाग की निरीक्षण ट्रॉली से ट्रेन की टक्कर होने की बात सामने आई है। हादसे के संबंध में विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।

घटनास्थल रेलवे पटरी के पास झाड़ियों में मिला अज्ञात शव-

इसी घटनास्थल के पास एक अन्य मामला भी सामने आया है। जानकारी के अनुसार, रेलवे ट्रैक के समीप झाड़ियों में करीब पांच दिन पुराना एक अज्ञात शव मिला है। पुलिस शव की शिनाख्त करने में जुटी है। फिलहाल मृतक की पहचान और मौत के कारणों की पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Next Post

ग्वालियर में कल होगा कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन, पटवारी और पीसी शर्मा समेत कई वरिष्ठ होंगे शामिल

Fri Oct 16 , 2026
ग्वालियर: कांग्रेस पार्टी की संगठनात्मक मजबूती और आगामी रणनीतियों को तय करने को लेकर 17 अक्टूबर को कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। यह आयोजन ए.जी. ऑफिस पुल के पास स्थित ’रंगमहल गार्डन’ में दोपहर 3 बजे से शुरू होगा। सम्मेलन की तैयारियां कार्यक्रम संयोजक एवं विधायक डॉ. […]

You May Like

Play sound