सतना : जिले की शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय व्यंकट क्रमांक 2 के प्रभारी प्राचार्य के पद को लेकर चल रहे विवाद पर न्यायालय के रुख के बाद बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है. न्यायालय द्वारा बेदाग छवि वाले वरिष्ठ शिक्षक को प्रभार सौंपने संबंधी निर्देश के पालन में जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा नया आदेश जारी किया गया है. जारी आदेश के अनुसार नीलम सिंह को प्रभारी प्राचार्य के दायित्व से मुक्त कर दिया गया है. उनके स्थान पर विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक कुंज बिहारी शर्मा को अग्रिम आदेश तक रिक्त प्राचार्य पद का प्रभार सौंपा गया है.
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू होगी. कोर्ट द्वारा प्रभार को लेकर की गई सख्त टिप्पणी के बाद शिक्षा विभाग द्वारा की गई इस कार्रवाई से विद्यालय प्रशासन और शिक्षा जगत में हलचल तेज हो गई है.
Next Post
रेल यात्रियों के पेयजल की गुणवत्ता पर निगरानी
Wed Oct 14 , 2026
जबलपुर: पश्चिम मध्य रेलवे ने यात्रियों और रेलकर्मियों को सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के लिए जबलपुर, भोपाल और कोटा मंडलों में जांच एवं निगरानी व्यवस्था पर जोर दिया है। रेलवे बोर्ड के दिशा-निर्देशों के अनुसार पानी के नमूनों की अवशिष्ट क्लोरीन, जीवाणु और रासायनिक गुणवत्ता की जांच की जा रही […]

You May Like
-
3 months ago
गुरु पूर्णिमा पर 56 वर्षों बाद अनोखा संयोग
-
1 year ago
सस्टेनेबल हॉस्पिटैलिटी हैंडबुक लॉन्च