कांग्रेसियों ने की छिंदवाड़ा को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग

छिंदवाड़ा: छिंदवाड़ा जिले को सूखागस्त घोषित करने के साथ ही अन्य मांगो को लेकर कांग्रेस ने राजीव भवन से रैली निकाली। रैली शहर के मुख्य मार्गो से होती हुई कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंची जहां किसानों के साथ कांग्रेसियों ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। बता दे कि मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं पूर्व सांसद नकुलनाथ के निर्देशानुसार कांग्रेस ने किसानों के हित में हल्ला बोल प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने ज्ञापन में प्रमुख्ता से मांग की है कि छिन्दवाड़ा जिले को सूखाग्रस्त घोषित किया जाए। सूखाग्रस्त घोषित करने के साथ ही हर संभव मदद जिले के कृषकों दी जाए ताकि इस विषम परिस्थिति में किसान भाइयों को आर्थिक संबल मिल सके। छिन्दवाड़ा जिला मूलत: कृषि प्रधान जिला है, यहां की अधिकांश आबादी कृषि पर निर्भर है।

किसानों की आय से ही बाजार की गति निर्धारित होती है। अल्पवर्षा के चलते किसानों की खरीफ की फसलें प्रभावित हो चुकी है और रबी फसलों की सिंचाई हेतु पर्याप्त पानी नहीं है। परिणामस्वरूप किसान भाइयों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। इस विषम स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए छिन्दवाड़ा जिले को तत्काल सूखाग्रस्त घोषित किया जाए।फसलों की खरीदी के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य में खरीदी का कानून तत्काल बनाकर उसे लागू किया जाए। ताकि कृषकों के पास मौजूद उपज को उचित व निर्धारित मूल्य प्राप्त हो सके। बिचौलियों के हाथों लुटने से बच सके और फसल का सही दाम मिल सके। जिलेभर में मक्का उपज की खरीदी सहकारी सोसाइटियों के माध्यम से समर्थन मूल्य पर की जाए। सेवा सहकारी समितियों से किसान भाइयों ने ऋण लिया है उसे अदा करने की निर्धारित तिथि 31 जून की जाए। इस तारीख से पहले ऋण वसूली का दबाव नहीं बनाया जाए। शासन बैंकों को यह स्पष्ट आदेश जारी करें कि कृषकों को ऋण अदा करने के लिए प्रताडि़त नहीं किया जाएगा।
कृषि पम्पों से स्मार्ट मीटर निकाले जाए
शहरी क्षेत्र से लगे किसान भाइयों के कृषि पम्पों पर लगे स्मार्ट मीटर तत्काल निकाले जाए और नये मीटर किसी भी कृषक के पम्प पर नहीं लगाए जाए। बिजली बिलों को माफ किया जाए। अघोषित बिजली कटौती को तत्काल बंद किया जाए। आबादी वाले क्षेत्रों में 24 घण्टों में से महज 8 से 10 घंटे बिजली आपूर्ति दी जा रही है, जिससे छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित होने के साथ ही विभिन्न कार्य प्रभावित हो रहे हैं। आपसे आग्रह है कि अघोषित कटौती को तत्काल बंद करने सम्बंधितों को आदेश जारी करें।
माचागोरा से नियमित अंतराल से मिले पानी 
किसानों को माचागोरा जलाशय से सिंचाई के लिए दिया जाने वाला पानी नियमित अंतराल से फसलों की जरूरत के हिसाब से देना सुनिश्चित करें, ताकि फसलों का पर्याप्त पोषण हो सके और किसान भाइयों को परेशान भी ना होना पड़े। इसके लिए किसान भाइयों से चर्चा कर सिंचाई हेतु पानी देना तय किया जाए। छिन्दवाड़ा जिले के जिन हिस्सों में डैम, तालाब, स्टॉप डैम नहीं है वहां किसान भाइयों को सिंचाई हेतु पानी मिल सके, इस हेतु वैकल्पिक व्यवस्था बनाई जाए, क्योंकि वाटर लेवल तेज गति से नीचे जा रहा है।

Next Post

सिवनी मार्ग की मरम्मत का कार्य शीघ्र करे एनएचएआई : श्री नारायन

Mon Oct 12 , 2026
छिंदवाड़ा: समय सीमा समीक्षा बैठक में कलेक्टर हरेंद्र नारायन ने एनएचआई को निर्देश दिया कि सिवनी मार्ग की मरम्मत का कार्य शीघ्र प्रारंभ कराएं। बार – बार निर्देशित करने और बारिश नहीं होने के बाद भी इसे गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। मुख्य मार्ग के गड्ढे दुर्घटनाओं का […]

You May Like

Play sound