जिले के दो स्‍थानों में मिले दो शव, नदी में नहाते समय युवक की डूबा, लापता सेवानिवृत डिप्टी रेंजर का शव मिला बांध में

अनूपपुर, मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में शनिवार को दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो शव डूबने के बाद शव मिलें। अनूपपुर नगरपालिका के वार्ड क्रमांक 13 में 22 वर्षीय युवक की चंदास नदी में डूबने से मौत हो गई। दूसरा कोतमा थाना क्षेत्र में पिछले 15 दिनों से लापता सेवानिवृत डिप्टी रेंजर 65 वर्षीय रमेश कोल का शव बेलियाबड़ी गांव स्थित एक बांध में मिला।

नगरपालिका के वार्ड क्रमांक 13 में शनिवार को 22 वर्षीय युवक की चंदास नदी में डूबने से मौत हो गई। आशंका है कि नहाते समय उसे मिर्गी का दौरा पड़ा, जिससे वह पानी में गिर गया और डूब गया। युवक का शव नदी किनारे पड़ा देखकर स्थानीय लोगों ने परिजनों और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्‍अमार्डम उपरांत परिजनों को सौप कर जांच प्रारंभ कर दी हैं।

मृतक की पहचान चंदासटोला निवासी मानस सिंह पिता स्व. चंद्रकेश्वर सिंह के रूप में हुई है। विवेचक एसआई त्रिलोक सिंह बालरे ने बताया कि मानस को पिछले 3-4 साल से मिर्गी के दौरे पड़ रहे थे। जहां वह डूबा, वहां 7 फीट से ज्यादा गहरा पानी था। मानस अविवाहित था। परिवार में उसकी छोटी बहन कंचन सिंह ही बची है। माता-पिता और दो भाई – बहन की पहले ही मौत हो चुकी है। कंचन के लिए मानस ही एकमात्र सहारा था।

लापता सेवानिवृत डिप्टी रेंजर का शव मिला बांध में

जिले के कोतमा थाना क्षेत्र में सेवानिवृत डिप्टी रेंजर 65 वर्षीय रमेश कोल पिछले 15 दिनों से लापता थे। जिनका शव के बेलियाबड़ी गांव स्थित बांध में मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बांध से बाहर निकाला। पानी में लंबे समय तक रहने के कारण शव बुरी तरह गल चुका था, जिससे पहचान मुश्किल हो रही थी। परिजन ने कपड़ों और अन्य सामानों से शव की पहचान रमेश कोल के रूप में की। वह बेलियाबड़ी, कोतमा के रहने वाले थे और 2017 में डिंडौरी जिले से वन विभाग में डिप्टी रेंजर पद से सेवानिवृत्त हुए थे।

परिजनों के अनुसार रमेश कोल 25 सितंबर को खेत जाने की बात कहकर घर से निकले थे, पर वापस नहीं लौटे। परिजन ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम उपरांत परिजनों सौप कर जांच प्रारंभ कर दी हैं।

Next Post

उप्र के बूचडखाना जा रहें 21 मवेशियों सहित ट्रक जप्त, चालक गिरफ्तार, वाहन मलिक सहित 4 पर प्रकरण पंजीबद्ध 

Sat Oct 10 , 2026
अनूपपुर, मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले की थाना भालूमाड़ा ने शनिवार को हनुमान मंदिर कुशियारा फाटक में घेराबंदी कर ट्रक क्रमांक सीजी 31 बी 8590 से 19 भैसा एवं 02 भैसी कुल 21 नग मवेशी (जिसकी अनुमानित कीमती 10 लाख 50 हजार एवं वाहन का मूल्य 15 लाख कुल कीमती […]

You May Like

Play sound